Sirmour News: सिरमौर की 273 पंचायतों में तीन चरणों में होगा चुनाव! 26, 28 और 30 मई को डाले जाएंगे वोट

Sirmour News: हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का बिगुल बज चुका है। राज्य चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही जिला सिरमौर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
Sirmour News: सिरमौर की 273 पंचायतों में तीन चरणों में होगा चुनाव! 26, 28 और 30 मई को डाले जाएंगे वोट
जिले के आठ विकासखंडों की कुल 273 ग्राम पंचायतों में इस बार मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। खास बात यह है कि इस चुनावी प्रक्रिया में 14 नई सृजित पंचायतों को भी शामिल किया गया है।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर ने बताया कि 273 ग्राम पंचायतों में तीन चरणों में चुनाव को लेकर मतदान होंगे।


तीन चरणों में 26, 28 और 30 मई को जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य और पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के लिए मतदान होगा।
विकासखंड नाहन
विकासखंड नाहन की 8 ग्राम पंचायतों में मतदान की प्रक्रिया को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। इसमें प्रथम चरण में कुल 10 पंचायतों त्रिलोकपुर, नलका, पलियों, चकली, धगेड़ा, रामाधौन, कालाअंब, बिक्रमबाग, नेहली देहरा और नाहन-2 में मतदान होगा।

द्वितीय चरण में 9 पंचायतों बरमा सलानी कटोला, क्यारी, पंजाहल, पापड़ी, बनकला, मोगीनंद, मात्तर, सैन की सेर और बनेठी में मतदान होगा। जबकि तृतीय चरण में भी 9 पंचायतों कौलांवालाभूड़, सतीवाला, सैनवाला, देवनी, नागल सकेती, देवका पुडला, नवनी, नाहन और सुरला में मतदान होगा।
पांवटा साहिब विकासखंड
पांवटा साहिब में कुल 49 ग्राम पंचायतों में मतदान की प्रक्रिया को तीन चरणों में संपन्न होगी। यहां प्रथम चरण में सबसे अधिक 17 पंचायतों के 135 वार्डों में मतदान होगा। इसमें पातलियों, धौलाकुआं, भगानी, रामपुर भारापुर, कोलर, मानपुर देवड़ा, कुंजा, परदुनी, मेलियों, भडाणा, अजोली, हरिपुरखोल, राजपुर, बनौर, टोरू डांडा आंज, भायला और पल्होडी को शामिल किया गया है।
द्वितीय चरण में 16 पंचायतों के 124 वार्डों को कवर किया जाएगा। इसमें कुन्डियों, डोबरी सालवाला, नवादा, बियास, सैनवाला मुबारकपुर, भाटांवाली, माजरा, गोरखूवाला, पुरुवाला, गुरूवाला सिंहपुरा, शिवपुर, टोकियों, डांडा, शिवा, खोदरी और नेगटा पंचायतों को शामिल किया गया है।
तृतीय चरण में 16 पंचायतों के 116 वार्डों में चुनाव होंगे। इसमें जामनीवाला, निहालगढ़, फूलपुर, मिश्रवाला, कयारदा, भंगारनी, बहराल, फतेपुर, कांडेला अद्वैद, अमरकोट, पिपलीवाला, मुगलांवाला करतारपुर, बद्रीपुर, अंबोया, गोगर अदैन और भरली आग़रो को शामिल किया गया है।
राजगढ़ विकासखंड
विकासखंड राजगढ़ में प्रथम चरण में कुल 12 पंचायतों को शामिल किया गया है। इनमें टाली भुज्जल, देओठी मझगाँव, कोटला बांगी, कडोली दोची, नेहार्टी बघोट, शिलंजी, ठैना बसोत्री, दहन, छोगताली, नेहरपाब, कथली भरण और हाब्बन में मतदान होगा।
द्वितीय चरण में 11 पंचायतों मातल बखोग, कुडू लवाना, रानाघाट, धानाच मानवा, शाया सनौरा, करगानू, भानत, बोहल टालिया, दीदग, कोठिया लज्जर और डिंबर में मतदान होगा। वहीं, तृतीय चरण में 11 पंचायतों कोटी पधोग, डिब्बर, नई नेटी, जाडोल टपरोली, चंदोल, सेर जगास, नेरी कोटली, शलाना, भुइरा, टिक्कर और थोड निवाड़ में मतदान होगा।
राजगढ़ विकासखंड
विकासखंड राजगढ़ में प्रथम चरण में कुल 12 पंचायतों को शामिल किया गया है। इनमें टाली भुज्जल, देओठी मझगाँव, कोटला बांगी, कडोली दोची, नेहार्टी बघोट, शिलंजी, ठैना बसोत्री, दहन, छोगताली, नेहरपाब, कथली भरण और हाब्बन में मतदान होगा।
द्वितीय चरण में 11 पंचायतों मातल बखोग, कुडू लवाना, रानाघाट, धानाच मानवा, शाया सनौरा, करगानू, भानत, बोहल टालिया, दीदग, कोठिया लज्जर और डिंबर में मतदान होगा। वहीं, तृतीय चरण में 11 पंचायतों कोटी पधोग, डिब्बर, नई नेटी, जाडोल टपरोली, चंदोल, सेर जगास, नेरी कोटली, शलाना, भुइरा, टिक्कर और थोड निवाड़ में मतदान होगा।
ददाहू विकासखंड
विकासखंड ददाहू में प्रथम चरण में कुल 9 पंचायतों के 53 वार्डों में मतदान होगा। इसमें मालगी, भंरागबनेडी, कांडोकांरर, पराड़ा, महीपुर, कोटि धीमान, छाउभोगर, नेहरस्वार और ददाहू पंचायतें शामिल हैं। द्वितीय चरण में भी 9 पंचायतों के 49 वार्डों को कवर किया जाएगा।
इसमें छछेती, मधाना, बिरला, कोटलामोलर, कमलाड़, खुड्द्रविल, चाड़ना, पनार और जामूकोटि पंचायतें शामिल हैं। तृतीय चरण में 8 पंचायतों के 44 वार्डों में वोट डाले जाएंगे। इसमें भनतहल्दवाड़ी, कटवाड़ीवागडत, थानाकसोगा, बगड़, कटाह शितला, जरग, भाटगढ़ और खालाक्यार को शामिल किया गया है।
संगड़ाह विकासखंड
विकासखंड संगड़ाह में प्रथम चरण मेें कुल 13 पंचायतों को शामिल किया गया है, जिनमें कुल 73 वार्ड हैं। इसमें दना घाटों, बौनल काकोग, लुधियाना, सैंज, सांगना, शिवपुर, गेहल, बडोल, लाना चेंटा, शामरा, भुतली मानल, पुनरधार और नौहराधार को शामिल किया गया है। द्वितीय चरण में भी 13 पंचायतों के कुल 71 वार्डों में मतदान होगा।
इसमें गनोग, मैना घड़ेल, भौण कड़ियाना, अंधेरी, गत्ताधार, घांदूरी, भल्लोना, टिक्करी दासकना, चोकर, भट्टन भजोंद, सेर टंडुला, भरारी और चरना को शामिल किया गया है। वहीं, तृतीय चरण में 13 पंचायतों के 69 वार्डों को कवर किया जाएगा। इसमें राजना, संगड़ाह ग्रामीण, रेड़ली, रंफुआ जबड़ोग, कुफ्फर केंथू, दिउड़ी खड़ाहन, सताहन, बियोंग टटवा, देवना, लाना पालर, गवाही, देवा मानल और भवाई को शामिल किया गया है।
शिलाई विकासखंड
विकासखंड शिलाई में प्रथम चरण में कुल 13 पंचायतों में मतदान होगा। इनमें जारवा जुनेली, डाहर, लानी बोराड़, नया पंजोद, झकंडो, धारवा, नावना भटवाड़, बेला, कुन्हाट, गवाली, कोटी उतरौ, क्यारी गुंडाह और शिलाई को शामिल किया गया है। द्वितीय चरण में 12 पंचायतों को कवर किया गया है।
इसमें अजरोली, पनोग, नैनीधार, हल्लाह, कांडो भटनोल, द्राबिल, बांदली, चमरा मोहराड़, पाब मानल, नया, बांबल और बकरास शामिल हैं। वहीं, तृतीय चरण में 12 पंचायतों में मतदान होगा। इसमें रास्त, कोटी बौंच, शंखोली, लोजा मानल, बाली कोटी, शिरी क्यारी, सियासु, मानल, अश्याडी, मिल्लाह, बिंदला दिगवा और कोटा पाब पंचायतें शामिल हैं।
पच्छाद विकासखंड
विकासखंड पच्छाद में प्रथम चरण में कुल 11 पंचायतों के 69 वार्डों में मतदान होगा। इसमें टिक्करी कुठार, नेरी नावन, मानगढ़, नैना टिक्कर, कोटला पंजोला, शाडिया, सुरला जनोट, बनाह थ्रिन्नी, लाना भल्टा, दाड़ो देवरिया और धरोटी पंचायतें शामिल हैं। द्वितीय चरण में 12 पंचायतों के 66 वार्डों को कवर किया जाएगा।
इसमें बनी बखोली, काटली, बजगा, लाना बांका, वासनी, धार टिक्करी, सराहां, डिलमन, महलोग लाल टिक्कर, कोटला बड़ोग, शीना और बनोना पंचायतें शामिल हैं। वहीं, तृतीय चरण में 12 पंचायतों के 62 वार्डों में चुनाव संपन्न होंगे। इसमें कठाड़, जामन की सेर, बागथन, डिंगर किन्नर, चमेंजी, जयहर, वासा पशोग, सादनाघाट, सिरमौरी मंदिर, द्राबली, दीद घलूत और नारग पंचायतें शामिल हैं।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

