Himachal Weather: शिमला में कुदरत का कहर! भारी ओलावृष्टि से बिछी 3 इंच सफेद चादर, फसलें तबाह

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम ने आज एक बार फिर करवट बदल ली और राजधानी शिमला में दोपहर को भारी बारिश का दौर शुरू हो गया।
Himachal Weather: शिमला में कुदरत का कहर! भारी ओलावृष्टि से बिछी 3 इंच सफेद चादर, फसलें तबाह
बारिश के साथ-साथ शिमला के कई इलाकों में भारी ओलावृष्टि भी हुई जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि के कारण तबाह हुई फसलों को देखकर किसानों के माथे पर भी चिंता की लकीरें खिंच गई है।
न केवल फसले बल्कि गुठलीदार फलों और सेब की फसल भी ओलावृष्टि से कई जगह तबाह हो गई है। शिमला सहित कुफरी व ठियोग के आसपास के क्षेत्रों में जमकर ओले गिरे।


कुफरी में ओलों की मार इतनी भीषण थी कि जमीन पर लगभग 3 इंच मोटी सफेद परत बिछ गई। इस भारी ओलावृष्टि के कारण सड़कों पर भी फिसलन काफी बढ़ गई है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीँ, ओला गिरने से सेब के साथ-साथ फूलगोभी और मटर की फसल तबाह हो गई है। बागवानों का कहना है कि साल भर की मेहनत मिनटों में मटियामेट हो गई है, जिससे उन्हें बड़े आर्थिक नुकसान का अंदेशा है।


Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

