in

पांवटा भाजपा की बैठक में बड़ा फैसला, सुधांशु कश्यप को मिली सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

पांवटा साहिब: भारतीय जनता पार्टी मंडल पांवटा साहिब की विशेष बैठक PWD रेस्ट हाउस में मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार धवन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में हिमाचल प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के महामंत्री सुभाष चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहे।

बैठक में मंडल के पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों ने भाग लिया। इस दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार धवन ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर का कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रत्येक बूथ पर संगठन को सक्रिय करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

Doon valley school

बैठक में भाजपा मंडल पांवटा साहिब के संगठनात्मक विस्तार के तहत नई नियुक्ति की घोषणा भी की गई। विधायक सुखराम चौधरी से चर्चा और सहमति के बाद मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार धवन ने सुधांशु कश्यप को भाजपा मंडल पांवटा साहिब का नया सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया।

हितेंद्र कुमार धवन ने कहा कि मौजूदा डिजिटल दौर में सोशल मीडिया पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुधांशु कश्यप इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे और पार्टी के डिजिटल संवाद को मजबूत करेंगे।

JPERC 2025

बैठक के समापन पर पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्षों ने सुधांशु कश्यप को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने और बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

बैठक में राम प्रसाद, जिला ओबीसी मोर्चा के महामंत्री रमेश चौधरी सहित मंडल के अन्य पदाधिकारी और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष मौजूद रहे।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब: भाजपा की बैठक में संगठन मजबूत करने पर जोर, हिमांशु कश्यप बने नए सोशल मीडिया प्रभारी

पांवटा साहिब: भाजपा की बैठक में संगठन मजबूत करने पर जोर, हिमांशु कश्यप बने नए सोशल मीडिया प्रभारी