in

Paonta Sahib: उद्योग मंत्री ने होली मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारंभ

TROWS

Paonta Sahib: उद्योग, संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज सांय जिला सिरमौर के पावटा साहिब में आयोजित प्रसिद्ध होली मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, उन्होंने द्वीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारंभ किया।

Paonta Sahib: उद्योग मंत्री ने होली मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारंभ

उद्योग मंत्री ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पांवटा साहिब प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के महत्वपूर्ण धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थानों में से एक है। उन्होंने कहा कि गुरु की नगरी का यह मेला बड़ा ही ऐतिहासिक है और सभी धर्मों के लोगों की आस्था का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और हरियाणा के साथ सटे इस क्षेत्र की संस्कृति और परंपराओं में एक अदभुत विविधता और विभिन्न संस्कृतियों का समावेश देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि मेलों के माध्यम से समाज में समरसता व सौहार्द बढ़ता है, भाईचारे की भावना को बल मिलता है।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि आज के दौर में मेलों की महत्ता को बनाकर रखना बड़ी चुनौती है, इसके बावजूद प्रदेश के लोगों ने अपनी प्राचीन परम्पराओं को संजो कर रखा है, जो कि खुशी की बात है।

उन्होंने कहा कि गंभीर वित्तीय परिस्थितियों और केंद्र सरकार की बेरूखी के बावजूद भी प्रदेश सरकार सभी वर्गों के कल्याण को सर्वोच्च अधिमान दे रही है और रोजगार एवं स्वरोजगार के अधिक से अधिक अवसर सृजित करने के लिए कार्यरत है।

JPERC 2025

उन्होंने कहा कि जल्द ही पांवटा साहिब में सेंटर स्कूल खोला जाएगा। जिसके लिए हरिपुर टोहाना में भूमि का चयन कर लिया गया है। इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर नगर परिषद पांवटा साहिब द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

उपमंडलाधिकारी पांवटा साहिब गुंजित चीमा तथा कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला ने मुख्य अतिथि को टोपी शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें पहाड़ी और पंजाबी कलाकार शामिल रहे।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Update: एनसीवीईटी ड्यूल स्टेटस प्राप्त करने वाला देश का दूसरा राज्य बना हिमाचल

Himachal News Update: एनसीवीईटी ड्यूल स्टेटस प्राप्त करने वाला देश का दूसरा राज्य बना हिमाचल

अटल टनल के पास बढ़ा खतरा: गर्मी से ढीली हो रही बर्फ, पहाड़ खिसकने की आशंका; प्रशासन की सख्त एडवाइजरी

अटल टनल के पास बढ़ा खतरा: गर्मी से ढीली हो रही बर्फ, पहाड़ खिसकने की आशंका; प्रशासन की सख्त एडवाइजरी