Fair deal
Dr Naveen
in , , , ,

Paonta Sahib: यमुना घाट पर पावन छठ पर्व की धूम! भक्तिमय हुआ माहौल! देखें पूरी डिटेल

Paonta Sahib: यमुना घाट पर पावन छठ पर्व की धूम! भक्तिमय हुआ माहौल! देखें पूरी डिटेल

Paonta Sahib: यमुना घाट पर पावन छठ पर्व की धूम! भक्तिमय हुआ माहौल! देखें पूरी डिटेल
Shubham Electronics
Diwali 01

Paonta Sahib: यमुना घाट पर पावन छठ पर्व की धूम! भक्तिमय हुआ माहौल! देखें पूरी डिटेल

Paonta Sahib: पांवटा साहिब के मां यमुना घाट पर छठ पूजा के चलते आज श्रद्धालुओं का मेला लगा रहा शहर भर से श्रद्धालु छठ पूजा करने यमुना घाट पहुंचे।

Shri Ram

Paonta Sahib: यमुना घाट पर पावन छठ पर्व की धूम! भक्तिमय हुआ माहौल! देखें पूरी डिटेल

इस अवसर पर पूर्वांचलवासियों ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया व नदी में खड़े होकर श्रद्धाभाव से सूर्य उपासना की और जमकर आतिशबाजी भी की।

वहीं, यमुनाघाट पर श्रद्धालुओं ने छठ माता की मूर्ति स्थापित की, तथा बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने दीपदान किया।

पांवटा शहर में छठ पर्व को लेकर पूर्वांचलवासियों में भारी उत्साह रहा। यमुना मंदिर के पास से गुजर रही यमुना नदी के घाट पर रविवार को काफी संख्या में पूर्वांचलवासी श्रद्धालु एकत्र हुए।

JPERC 2025
Diwali 02

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp प NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Diwali 03
Diwali 03

महिलाओं, बच्चों और पुरुषों ने घाट पर बनाई गई वेदियों पर फल, सब्जी, मिठाई और गन्ने का प्रसाद चढ़ाया और दीप जलाकर पूजा-अर्चना की।

इसके बाद अस्त होते सूर्य को नदी में खड़े होकर अर्घ्य दिया। पूर्वांचलवासियों ने एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी।

पूर्वांचल सांस्कृतिक सभा और पूर्वांचल जन कल्याण समिति द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अलावा बाता पुल पर बानी बाता नदी पर भी छठ पूजा की गई।

इस दौरान दीपक ने बताया की को सूर्य उदय होते ही सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व संपन्न होने के साथ निर्जला व्रत खुल जाएगा। छठ पूजा के दौरान घाट पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे जिसके कारण यमुना घाट में जाने वाले मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp प NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by Newsghat Desk

Paonta Sahib: 29 नवंबर को धूमधाम के निकलेगी 13वीं भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा! श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट ने तैयार की रूपरेखा

Paonta Sahib: 29 नवंबर को धूमधाम के निकलेगी 13वीं भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा! श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट ने तैयार की रूपरेखा

हिमाचल में सरकारी नौकरियों की भरमार: सुक्खू सरकार के इस फैसले से प्रदेश में होगी नौकरियों की बरसात! यह देखें पूरी डिटेल

हिमाचल में सरकारी नौकरियों की भरमार: सुक्खू सरकार के इस फैसले से प्रदेश में होगी नौकरियों की बरसात! यह देखें पूरी डिटेल