in

Paonta Sahib: ग्राम पंचायत सतौन में सागर गुप्ता का जनसंपर्क अभियान तेज, घर-घर जाकर मांगा समर्थन

TROWS

ग्राम पंचायत सतौन में पंचायत चुनाव 2026 को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। उपप्रधान पद के उम्मीदवार सागर गुप्ता लगातार गांव के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से समर्थन मांग रहे हैं। चुनाव चिन्ह “बस” के साथ मैदान में उतरे सागर गुप्ता को प्रचार के दौरान ग्रामीणों का अच्छा सहयोग और स्नेह मिल रहा है।

जनसंपर्क अभियान के दौरान सागर गुप्ता ने लोगों से मुलाकात कर पंचायत के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि पंचायत में सड़क, नाली, रोशनी, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। साथ ही युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे।

ग्रामीणों से बातचीत करते हुए सागर गुप्ता ने कहा कि पंचायत के विकास के लिए सभी को साथ लेकर कार्य किया जाएगा और जनता की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

Doon valley school

प्रचार अभियान के दौरान कई युवाओं और बुजुर्गों ने भी सागर गुप्ता के समर्थन में अपना विश्वास जताया। सागर गुप्ता ने पंचायतवासियों से अपील करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में “बस” चुनाव चिन्ह पर मुहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं।

Written by Newsghat Desk

Paonta Sahib: वार्ड नंबर-8 भाटांवाली से तपेंद्र सिंह सैनी ने ठोकी मजबूत दावेदारी, “ताला-चाबी” चुनाव चिन्ह के साथ मांगा समर्थन

Paonta Sahib: वार्ड नंबर-8 भाटांवाली से तपेंद्र सिंह सैनी ने ठोकी मजबूत दावेदारी, “ताला-चाबी” चुनाव चिन्ह के साथ मांगा समर्थन

Sirmour News : रेणुका जी में मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौ*त, पुलिस जांच में जुटी

Sirmour News : रेणुका जी में मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौ*त, पुलिस जांच में जुटी