in

Paonta Sahib: घुतनपुर में छत से मिले जानवरों के अवशेष! वन विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल: परिवार और पंचायतों ने मांगी निष्पक्ष जांच

TROWS

पांवटा साहिब : घुतनपुर गांव में वन विभाग की एक कार्रवाई को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। स्थानीय निवासी मुश्ताक अली ने विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मुश्ताक अली के अनुसार, 15 अप्रैल की सुबह करीब 4 बजे वन विभाग की टीम उनके घर पहुंची और पूरे घर की तलाशी ली, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

इसके बाद उनके बेटे की गाड़ी की जांच की गई, जो ग्राम पंचायत प्रधान की मौजूदगी में हुई। इस दौरान भी कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला।

Doon valley school

आरोप है कि इसके बाद टीम पड़ोसी अख्तर अली के मकान की छत पर पहुंची, जहां से जानवरों के अवशेष एवं अन्य संदिग्ध वस्तुएं मिलने की बात कही गई। परिवार का कहना है कि यह सामान किसी ने साजिश के तहत वहां रखा है।

मुश्ताक अली ने यह भी आरोप लगाया कि गाड़ी की तीसरी बार जांच के दौरान बिना किसी गवाह के कुछ बाल बरामद दिखाए गए, जिस पर उन्होंने गंभीर सवाल उठाए हैं।

JPERC 2025

परिवार का दावा है कि उनके बेटे और भाई को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है और इसे पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।

इस बीच गांव में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में देर रात एक बिना नंबर की कार देखे जाने की बात भी सामने आई है, जिसकी जांच की मांग की जा रही है।

19 अप्रैल को गांव में आयोजित पंचायत बैठक में ग्रामीणों ने एकमत से निष्पक्ष जांच की मांग का समर्थन किया।

परिवार ने प्रशासन से अपील की है कि मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से करवाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

वहीं, SDM पांवटा द्विज गोयल को ज्ञापन सौंपते हुए पंचायत के सदस्यों एवं परिवार ने हाथ जोड़कर sdm से गुजारिश की है कि आरोपी के खिलाफ निष्पक्ष जांच हो और जो लोग निर्दोष हैं उन्हें इस आरोप से मुक्त किया जाए।

जिस पर SDM Paonta Sahib द्विज गोयल ने आश्वासन दिया है कि उपरोक्त मामले में आरोपी के खिलाफ निष्पक्ष जांच अवश्य की जाएगी।

Written by Newsghat Desk

HP News: बाजार के मोल-भाव से मिली मुक्ति! हिमाचल की रीना और पानो देवी को घर द्वार मिल रहे दूध के अच्छे दाम

HP News: बाजार के मोल-भाव से मिली मुक्ति! हिमाचल की रीना और पानो देवी को घर द्वार मिल रहे दूध के अच्छे दाम

दर्दनाक हादसा: खाई में गिरा पिकअप, एक की मौ*त, तीन घायल

दर्दनाक हादसा: खाई में गिरा पिकअप, एक की मौ*त, तीन घायल