in , , , , ,

Paonta Sahib: मैस्ट्रो स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का हुआ आगाज! पहले दिन हुई आकर्षक प्रतियोगिताएं! यहां देखें पूरी ख़बर

Paonta Sahib: मैस्ट्रो स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का हुआ आगाज! पहले दिन हुई आकर्षक प्रतियोगिताएं! यहां देखें पूरी ख़बर

Paonta Sahib: मैस्ट्रो स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का हुआ आगाज! पहले दिन हुई आकर्षक प्रतियोगिताएं! यहां देखें पूरी ख़बर

Paonta Sahib: माएस्ट्रो स्पोर्ट्स एसोसिएशन (पंजीकृत) हिमाचल प्रदेश द्वारा दूसरी दो दिवसीय राज्य स्तरीय मास्टर्स स्पोर्ट्स 2023 का शुभारंभ 9 दिसंबर को नगर परिषद खेल मैदान ग्राउंड पांवटा साहिब में किया गया।

बता दें कि पिछले दो सालों से यह प्रतियोगिता पावंटा साहिब में आयोजित होती आ रही है। क्यूंकि खेल लिए उम्र मोहताज नहीं होती है और अपने शरीर को चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के लिए योगा और खेलों में भाग लेना अनिवार्य है।

BKD School
BKD School

इस दौरान इस प्रितियोगिता में विभिन्न जिलों से 100 से अधिक खिलाडी पावंटा साहिब पहुंचे। जिनमे कोई भी युवा खिलाडी तो नहीं थे और युवाओं से भी कम नहीं थे।

मैस्ट्रो स्पोर्ट्स में 30 साल से लेकर 100 या सौ से ऊपर तक उम्र के खिलाडी इसमें बॉलीबाल, इथेलेटिक, बेडमिंटन, बास्केटबॉल फुटबाल, होकी, और अन्य कई प्रतियोगिताओ में भाग ले रहे है।

इसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में सीनियर असिस्टेंट एडवोकेट जरनल आईएन महेता शिरकत की। वही पांवटा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, समाज सेवी मनीष तोमर, मनमोहन सिंह, प्रदीप चौहान मौजूद रहे।

इस दौरान प्रतियोगिता के आगाज के दौरान जरनल आईएन महेता ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा की इस उम्र में अपने स्वास्थ्य को सही रखने के लिए मैदान में सुबह शाम जाना चाहिए।

इस दौरान उन्होंने इस प्रतियोगिता में अलग अलग जिलों से आये खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आभार किया व शुभकामनाएं दी।

इस प्रतियोगिता में फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, कबड्डी, वेटलिफ्टिंग, साइकलिंग‌ में टीम स्तर पर एंट्री फीस चार्ज की जा रही है।

मास्टर्स गेम्स 2023 के लिए विभिन्न कमेटियों का विधिवत्त गठन किया गया है जो इस प्रतियोगिता को अच्छे तरीके से करवा रहे है। सभी खिलाड़ियों के लिए भोजन की व्यवस्था संगठन की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp प NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

इस दौरान दो दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता के पहले दिन हुई प्रतियोगिताओ में पुरुष वर्ग में 5000 मी वॉक 40 प्लस में संजय कुमार को पहला स्थान व विशाल शर्मा को दूसरा स्थान 3000 मी वॉक में रमेश शर्मा को पहला स्थान 55 प्लस में हुकम सिंह को पहला स्थान प्राप्त हुआ। 65 प्लस में 5000 एम वॉक में सुरेंद्र सिंह फर्स्ट 3000 वॉक में तरसेम सिंह त्रिलोक सिंह 3000 मी वॉक में प्रथम स्थान पर रहे।

महिला वर्ग में 3000 मीटर 50 प्लस में राधा फर्स्ट मंजू रघुवंशी 3000 मी वॉक 60 प्लस में प्रथम शकुंतला मेहता 3000 मीटर 65 प्लस में प्रथम कृष्णा वर्मा वर्मा 3000 मीटर में पहला स्थान प्राप्त किया।

55 प्लस में प्रथम वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 35 आयु 35 प्लस आयु वर्ग में नरेश चंद प्रथम 40 प्लस आयु वर्ग में जोगिंदर सिंह प्रथम अजय कुमार प्रथम 45 प्लस वर्ग में नीति राम फर्स्ट 50 प्लस वर्ग में केदिया राम प्रथम सुरेश चंद प्रथम हंसराज ध्यान 55 प्लस आयु वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया।

वहीं, महिला वर्ग में गायत्री देवी 40 प्लस आयु वर्ग में प्रथम आशा देवी प्रथम इसके अलावा 400 मी दौड़ में 30 प्लस आयु वर्ग में सूरत सूरज को पहला व पंकज शर्मा को दूसरा 35 प्लस आयु वर्ग में राजेश कुमार फर्स्ट 40 प्लस आयु वर्ग में दाताराम प्रथम लाइक राम द्वितीय व विशाल तीसरे स्थान पर रहे 45 प्लस आयु वर्ग में शैलेंद्र सिंह फर्स्ट व जितेंद्र को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।

इस दौरान प्रतियोगिता के आगाज में राजेंद्र शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, त्रिलोक सिंह‌ प्रदेश वित्त सचिव, महेंद्र सिंह राठौड़ जिला प्रधान, अजय शर्मा प्रदेश प्रवक्ता कैप्टन जगत सिंह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, पंकज शर्मा जॉइंट सेक्रेटरी, रमेश कुमार सदस्य, नीरज प्रताप सिंह फुटबॉल कोच, जफर अली हॉकी कोच, हीना, जीवन जोशी एवं अन्य पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp प NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by Newsghat Desk

हिमाचल वन मित्र भर्ती 2023: 2061 पदों पर वन मित्र भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को करना होगा ये काम! महिलाओं और पुरुषों के लिए क्या होगी योग्यता चयन प्रक्रिया और विवरण देखें पूरी ख़बर

हिमाचल कंडक्टर भर्ती: हिमाचल में कंडक्टर भर्ती को लेकर आई बड़ी ख़बर! परिक्षार्थियों को रखना होगा इस बात का ध्यान! यहां देखें पूरी डिटेल