in

Paonta Sahib: वार्ड-7 में पूर्व पार्षद रविंद्र पाल सिंह की मजबूत दावेदारी, विकास के वादों के साथ मांगा समर्थन

TROWS

पूर्व पार्षद रविंद्र पाल सिंह ने वार्ड नंबर-7 से चुनावी मैदान में उतरकर प्रचार अभियान को गति दे दी है। “सिलाई मशीन” चुनाव चिन्ह के साथ वह घर-घर जाकर मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं।

पांवटा साहिब नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर-7 का मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। पूर्व पार्षद रविंद्र पाल सिंह लगातार लोगों के बीच पहुंचकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। क्षेत्र में उनका प्रचार जोर पकड़ता दिखाई दे रहा है।

रविंद्र पाल सिंह ने अपने चुनाव प्रचार में साफ-सफाई, पानी, बिजली और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्रमुख मुद्दा बनाया है। उन्होंने वार्ड को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने का संकल्प दोहराया।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि पहले भी पार्षद रहते हुए उन्होंने ईमानदारी और निष्ठा के साथ जनता की सेवा करने का प्रयास किया। इस बार भी वार्ड के विकास के लिए पूरी मेहनत से काम करने का भरोसा दिया गया है।

प्रचार के दौरान रविंद्र पाल सिंह लोगों से सीधे संवाद कर रहे हैं। वह वार्ड की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के बीच उनका मिलनसार व्यवहार चर्चा का विषय बना हुआ है।

JPERC 2025

अपने घोषणा पत्र में उन्होंने नियमित कचरा प्रबंधन, गलियों और सड़कों के निर्माण, सीवरेज व्यवस्था और बरसाती पानी की निकासी जैसे कार्यों को प्राथमिकता में रखा है। इसके अलावा महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष योजनाओं की बात कही गई है।

रविंद्र पाल सिंह ने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की सहायता का भी वादा किया है। साथ ही बंदरों के आतंक और वार्ड की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही है।

वार्ड नंबर-7 में चुनावी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। आने वाले दिनों में प्रचार अभियान और तेज होने की संभावना है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब: वार्ड-6 में इंद्रप्रीत कौर का जनसंपर्क तेज, विकास और जनसेवा के दम पर मांगा समर्थन

पांवटा साहिब: वार्ड-6 में इंद्रप्रीत कौर का जनसंपर्क तेज, विकास और जनसेवा के दम पर मांगा समर्थन