in

पांवटा साहिब: 12 साल पूरे होने पर भाजयुमो का सेवा अभियान, स्वच्छता और पौधारोपण से 20 जून को देंगे पर्यावरण संरक्षण का संदेश

TROWS

पांवटा साहिब: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल पांवटा साहिब द्वारा शुक्रवार, 20 जून को स्वच्छता अभियान और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों का उद्देश्य स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देना है।

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष संयम गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत सुबह 8 बजे ग्राम पंचायत कोटड़ी व्यास स्थित व्यास मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मिलकर परिसर की सफाई करेंगे तथा स्वच्छता का संदेश देंगे।

इसके बाद ग्राम पंचायत जामनीवाला के खारा गांव में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए जाएंगे और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य हरित वातावरण को बढ़ावा देना और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करना है।

Doon valley school

संयम गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रमों के दौरान केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित परिवारों से भी संपर्क किया जाएगा। उनके अनुभव और सुझाव प्राप्त किए जाएंगे ताकि योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। साथ ही युवाओं और ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित कर जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाई जाएगी।

भाजयुमो ने मंडल के सभी कार्यकर्ताओं, युवाओं और क्षेत्र के लोगों से इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। संगठन का कहना है कि सामूहिक सहभागिता से ही स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के उद्देश्यों को सफल बनाया जा सकता है।

JPERC 2025

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SIRMOUR NEWS: मुस्लिम छात्रा ने संस्कृत में किया कमाल, पूरे कॉलेज में हासिल किया पहला स्थान

SIRMOUR NEWS: मुस्लिम छात्रा ने संस्कृत में किया कमाल, पूरे कॉलेज में हासिल किया पहला स्थान

Sirmour News : हाटी समुदाय की मांगों पर राज्यपाल से मिला प्रतिनिधिमंडल, युवाओं के हितों का उठाया मुद्दा

Sirmour News : हाटी समुदाय की मांगों पर राज्यपाल से मिला प्रतिनिधिमंडल, युवाओं के हितों का उठाया मुद्दा