in

पांवटा साहिब में 30 सितंबर को रग्बी का दमखम, अस्मिता टूर्नामेंट में जुटेंगी प्रदेशभर की टीमें

पांवटा साहिब: खेलो इंडिया और ‘अस्मिता’ अभियान के तहत पांवटा साहिब के एमसी मैदान में 30 सितंबर 2026 को अस्मिता रग्बी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता सिरमौर रग्बी संगठन के तत्वावधान में होगी। इसमें हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों और विभिन्न क्लबों की टीमें भाग ले सकती हैं।

आयोजक एवं टूर्नामेंट निदेशक धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम की निदेशक नसीमा बेगम करेंगी। शानबाज (शानू) विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। समापन समारोह में समाजसेवी मनीष तोमर (भैला) मुख्य अतिथि और समाजसेवी ओमप्रकाश ठाकुर विशेष अतिथि होंगे।

प्रतियोगिता में अंडर-15 और वरिष्ठ बालिका वर्ग के मुकाबले करवाए जाएंगे। अस्मिता अभियान के तहत खिलाड़ियों को पहले राज्य स्तर पर और इसके बाद उत्तर क्षेत्र तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि इस वर्ष रग्बी को हिमाचल प्रदेश विद्यालयी खेल महासंघ की प्रतियोगिताओं में शामिल किया गया है। उन्होंने इसके लिए शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्री और प्रदेश सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि स्कूल गेम्स में रग्बी को शामिल किया जाना प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष हिमाचल प्रदेश की स्कूल गेम्स टीम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भागीदारी करेगी।

JPERC 2025

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए 29 सितंबर 2026 तक पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। आयोजन समिति ने इच्छुक टीमों से समय पर पंजीकरण करवाने की अपील की है।

प्रतियोगिता के तकनीकी संचालन की जिम्मेदारी तकनीकी निदेशक सुधीर कुमार और नवप्रीत के साथ राज्य सदस्य अनीशा, रूबी तथा विश्व रग्बी प्रमाणित निर्णायक अरविंद संभालेंगे। आयोजन के दौरान अनुशासन और खेल भावना का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

संपर्क: धर्मेंद्र चौधरी – 8580797517, सुधीर राजपूत – 9882079287, सुधीर कुमार – आयोजन समिति।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में सजा भव्य कवि दरबार, पड़ोसी राज्यों से उमड़ी संगत

गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में सजा भव्य कवि दरबार, पड़ोसी राज्यों से उमड़ी संगत