Asha Hospital
in

Paonta sahib : 66वीं महिला विद्रोह वर्षगांठ पर तिब्बती महिलाओं ने निकाली रैली! शांतिपूर्ण तरीके से किया प्रदर्शन……

TROWS

Shri Ram

पांवटा साहिब और पुरुवाला की तिब्बती महिला संघ द्वारा पांवटा साहिब में शांतिपूर्ण ढंग से विरोध रैली निकाली गई है।

Indian Public School

बता दें कि यह रैली महिला विद्रोह की 66वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित की गई थी , जो तिब्बती महिलाओं द्वारा 1959 में चीनी सरकार के खिलाफ किए गए ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन की याद में मनाई जाती है।

Doon valley school

यह विरोध रैली भूपपुर से शुरू होकर बद्रीपुर, वाई-पॉइंट और मुख्य बाजार से होते हुए एसडीएम कार्यालय तक निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में तिब्बती महिलाओं ने भाग लिया।

गौरतलब हो कि  12 मार्च 1959 को ल्हासा में पोटाला पैलेस के सामने हज़ारों तिब्बती महिलाएँ एकत्रित हुई थीं। उन्होंने चीनी शासन के खिलाफ नारे लगाए और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद की।

JPERC 2025

तिब्बती महिलाओं के इस साहसिक विद्रोह को दबाने के लिए चीनी अधिकारियों ने आंदोलन में कई नेताओं और अन्य महिलाओं को गिरफ़्तार कर लिया था।

कुछ महिलाओं को अनिश्चितकालीन कारावास की सज़ा दी थी, जबकि कई ने अपनी जान  भी गंवा दी थी। तिब्बती महिला संघ द्वारा निकाली जा रही यह रैली न केवल 1959 के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए है, बल्कि यह तिब्बती महिलाओं के संघर्ष, मानवाधिकारों और स्वतंत्रता की माँग को अंतरराष्ट्रीय समुदाय तक पहुँचाने का प्रयास भी है।

GPC Paonta Sahib 2026-1
GPC Paonta Sahib 2026-1

तिब्बती महिला संघ का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपने हक की माँग जारी रखेंगी और तिब्बती पहचान और संस्कृति की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेंगी।

Written by Newsghat Desk

Sirmour News: जल्द करें पंजीकरण ! भारतीय सेना में अग्निवीर के लिए 12 मार्च, से 10 अप्रैल तक…..

Sirmour News: जल्द करें पंजीकरण ! भारतीय सेना में अग्निवीर के लिए 12 मार्च, से 10 अप्रैल तक…..

Paonta sahib : भारतीय सेना मे लेफ्टिनेंट बनी मनवीन कौर को ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज ने किया सम्मानित……

Paonta sahib : भारतीय सेना मे लेफ्टिनेंट बनी मनवीन कौर को ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज ने किया सम्मानित……