in

Paonta Sahib की बेटी विभूति चौहान ने नेशनल बैडमिंटन में मारी बाजी, बाबा रामदेव ने किया सम्मानित

पांवटा साहिब की युवा खिलाड़ी विभूति चौहान ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। भारतीय शिक्षा बोर्ड की वार्षिक नेशनल खेल प्रतियोगिता 2026-27 में विभूति ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया।

विभूति चौहान की इस उपलब्धि के बाद उन्हें योगगुरु बाबा रामदेव द्वारा सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करना उनके परिवार और स्कूल के साथ-साथ पांवटा साहिब क्षेत्र के लिए भी खुशी और गर्व का विषय है।

विभूति चौहान एयरोडाएट वर्ल्ड स्कूल की छात्रा हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण के दम पर यह सफलता हासिल की। उनकी उपलब्धि की खबर मिलते ही स्कूल, परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

विभूति की सफलता पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह उपलब्धि अन्य बच्चों और युवाओं को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

समाजसेवी एवं मजदूर नेता प्रदीप चौहान ठूंडू ने बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के अवसर मिलने चाहिए। उन्होंने विभूति की मेहनत और उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि उनकी बेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर पांवटा साहिब का नाम रोशन किया है।

JPERC 2025

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बेटियां और युवा अलग-अलग खेलों में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। विभूति चौहान की यह उपलब्धि खेल प्रतिभाओं के लिए एक सकारात्मक उदाहरण है।

Written by Newsghat Desk

Paonta Sahib: गुरु नानक मिशन स्कूल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयन, पालवी और वेदांशी ने बढ़ाया स्कूल का गौरव

Paonta Sahib: गुरु नानक मिशन स्कूल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयन, पालवी और वेदांशी ने बढ़ाया स्कूल का गौरव

खौफनाक वारदात! हिमाचल में बड़े भाई और भाभी पर छोटे भाई की ह**त्या का आरोप, श**व झील में फेंकने का खुलासा

खौफनाक वारदात! हिमाचल में बड़े भाई और भाभी पर छोटे भाई की ह**त्या का आरोप, श**व झील में फेंकने का खुलासा