in

Paonta Sahib: विधानसभा में गूंजी OBC आरक्षण की मांग, 610 MBBS सीटों में सिर्फ 14 पर उठे सवाल

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) समाज के आरक्षण और अधिकारों का मुद्दा सदन में उठाया गया। विधायक चौधरी सुखराम ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सामने OBC वर्ग को मिल रहे आरक्षण की मौजूदा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसमें बदलाव की मांग रखी।

सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश में OBC समाज की आबादी 24 प्रतिशत से अधिक है। इसके बावजूद सरकारी सेवाओं, प्रशिक्षण और शिक्षा के कई क्षेत्रों में इस वर्ग को उसकी आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है।

मेडिकल शिक्षा में आरक्षण का मुद्दा विशेष रूप से सदन में उठाया गया। प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध कुल 610 MBBS सीटों में OBC वर्ग के लिए केवल 14 सीटें होने का मामला सामने रखा गया। विधायक ने इसे OBC समाज के हितों के अनुरूप नहीं बताया और आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा की आवश्यकता जताई।

Doon valley school

उन्होंने सरकार से मांग की कि OBC वर्ग के लिए मौजूदा आरक्षण व्यवस्था में जरूरी संशोधन किया जाए। साथ ही सरकारी नौकरियों, विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों और मेडिकल शिक्षा समेत अन्य संबंधित क्षेत्रों में OBC समाज के लिए कम से कम 18 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया जाए।

विधायक ने मुख्यमंत्री से इस विषय पर जल्द ठोस निर्णय लेने का आग्रह किया। उनका कहना है कि OBC समाज लंबे समय से अपने अधिकारों और उचित प्रतिनिधित्व की मांग करता आ रहा है। ऐसे में सरकार को मौजूदा व्यवस्था की समीक्षा कर समाज के हित में आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

JPERC 2025

विधानसभा में उठाए गए इस मुद्दे के बाद OBC आरक्षण को लेकर चर्चा एक बार फिर तेज होने की उम्मीद है। विधायक ने स्पष्ट किया कि OBC समाज को शिक्षा और रोजगार के अवसरों में उचित भागीदारी मिलना सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जन्माष्टमी पर पांवटा साहिब में होगा भव्य आयोजन, ‘हरि के दो रंग’ भरतनाट्यम और संकीर्तन से सजेगी शाम

जन्माष्टमी पर पांवटा साहिब में होगा भव्य आयोजन, ‘हरि के दो रंग’ भरतनाट्यम और संकीर्तन से सजेगी शाम

पांवटा-शिलाई के पूर्व सैनिकों की बड़ी जीत, 200 किमी की परेशानी हुई खत्म: फिर पहुंची मोबाइल CSD कैंटीन

पांवटा-शिलाई के पूर्व सैनिकों की बड़ी जीत, 200 किमी की परेशानी हुई खत्म: फिर पहुंची मोबाइल CSD कैंटीन