Asha Hospital
Holi 2026
in

HP News: सड़क बंद होने से रास्ते में फंसी गाड़ी! फिर मसीहा बनकर आया प्रशासन, ऐसी बची गर्भवती महिला की जान

TROWS

HP News: भारी बारिश और सड़क मार्ग बंद होने से उत्पन्न विपरित परिस्थितियों में करसोग उपमंडल प्रशासन ने, थुनाग उपमंडल के छतरी गांव की 9 माह की गर्भवती महिला मरीज को सहायता उपलब्ध करवा, उसके जीवन को बचाया है।

Holi 2026 -2

HP News: सड़क बंद होने से रास्ते में फंसी गाड़ी! फिर मसीहा बनकर आया प्रशासन, ऐसी बची गर्भवती महिला की जान

प्राप्त जानकारी अनुसार अभिलाषा आयु 21 वर्ष पत्नी भूप सिंह, गांव नगलाई, डाकघर ब्रयोगी, उप तहसील छतरी, जो कि 9 माह की गर्भवती है कि अचानक तबीयत खराब हो गई। पहली प्रैगनेंसी होने के कारण परिजन भी घबरा गए। परिजनों ने महिला मरीज को घर से लगभग डेढ़ किमी तक पैदल सफर कर, जैसे तैसे सड़क मार्ग तक पहुंचाया।

Indian Public School

वहां से गाड़ी के माध्यम से करसोग अस्पताल का सफर शुरू किया, लेकिन रास्ते में खंडारगली नामक स्थान पर सड़क मार्ग पर भूस्खलन होने से सड़क मार्ग बंद हो गया। गर्भवती महिला मरीज को लगातार खून की उल्टी हो रही थी। गंभीर स्थिति में परिजनों ने रात के लगभग 9 बजे एसडीएम करसोग को फोन पर पूरे मामले की सूचना दी।

Doon valley school

एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही तुंरत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए बीएमओ करसोग और एक्सईएन लोनिवि को इस संबंध में प्रभावी कदम उठाने के निर्देश जारी कर, राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।

बीएमओ करसोग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए, जहां यह मरीज सड़क मार्ग बंद होने के कारण फंसी हुई थी, वहां की स्थानीय आशा वर्कर को मौके पर भेज प्राथमिक उपचार देना सुनिश्चित किया। आपातकालीन स्थिति को देखते हुए करसोग अस्पताल से मौके पर एंबुलेंस सहित स्वास्थ्य टीम भेजी गई।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीन भेज कर सड़क मार्ग को बहाल करने में अपनी भूमिका सुनिश्चित की और कड़ी मशक्त के बाद रात के लगभग 12 बजे सड़क मार्ग को पैदल चलने योग्य बनाया गया। बीएमओ स्वयं महिला मरीज के परिजनों के संपर्क में रहेे और स्वास्थ्य विभाग की स्थानीय टीम को दिशा निर्देश देते रहे, जब तक सड़क मार्ग चलने योग्य नहीं हुआ, तब तक महिला मरीज को स्थानीय गांव के एक घर में रखा गया और उसे प्राथमिक उपचार दिया गया।

सड़क मार्ग के बहाल होतेे ही गर्भवती महिला मरीज को एंबुलेंस के माध्यम से करसोग अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर एमरजेंसी में पहले ही सभी तैयारियां की हुई थी। अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा गर्भवती महिला मरीज को उपचार प्रदान कर स्टेवल किया गया। जिसके बाद सुबह महिला मरीज को शिमला रैफर किया गया।

एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने बताया कि गर्भवती महिला मरीज अब पूरी तरह से ठीक है और स्वास्थ्य लाभ ले रही है। उन्होंने बताया कि बीएमओ करसोग डाॅ गोपाल चौहान और लोक निर्माण विभाग ने महिला मरीज को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Weather: हिमाचल के पांच जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी! येलो अलर्ट जारी

Himachal Weather: हिमाचल के पांच जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी! येलो अलर्ट जारी

Manimahesh Yatra: मणिमहेश यात्रियों के लिए HRTC की निःशुल्क बस सेवा! 6 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं को घर पहुंचाया

Manimahesh Yatra: मणिमहेश यात्रियों के लिए HRTC की निःशुल्क बस सेवा! 6 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं को घर पहुंचाया