in

रोटरी क्लब पांवटा साहिब और कपिल आई हॉस्पिटल की पहल, 130 लोगों की आंखों की जांच, 100 से ज्यादा को मिले मुफ्त चश्मे

पांवटा साहिब: रोटरी क्लब पांवटा साहिब की ओर से कपिल आई हॉस्पिटल के सहयोग से ज्ञान चंद गोयल धर्मार्थ भवन में नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच करवाई।

शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने करीब 130 लोगों की आंखों की जांच की। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक सलाह दी गई। वहीं, 100 से अधिक लोगों को निःशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए।

कपिल आई केयर की ओर से जरूरतमंद मरीजों के लिए विशेष सहयोग का भी भरोसा दिया गया। रोटरी क्लब के माध्यम से अस्पताल पहुंचने वाले जरूरतमंद मरीजों को उपचार में विशेष रियायत दी जाएगी। इसके साथ ही आंखों की जांच के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

रोटरी क्लब पांवटा साहिब के प्रधान रोटेरियन यशपाल धीमान ने कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आंखों से जुड़ी समस्या को समय रहते पहचानना और उसका उपचार करवाना जरूरी है।

शिविर में प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन शांति स्वरूप गुप्ता सहित रोटेरियन अरुण शर्मा, सुनीता शर्मा, कुलवंत सिंह चौधरी, डॉ. प्रवेश सबलोक, डॉ. मनीष महाजन, अभिनव बंसल, राकेश रहल, राकेश गर्ग, रक्षित अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, प्रशांत आर्य और रिपुदमन सिंह कालरा ने सहयोग किया।

JPERC 2025

रोटरी क्लब नाहन-सिरमौर हिल की अध्यक्ष रोटेरियन प्रगति सबलोक भी अपनी टीम के साथ शिविर में पहुंचीं और सेवा कार्य में योगदान दिया।

क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि “सेवा परमो धर्म” की भावना के साथ स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रखे जाएंगे।

फोटो कैप्शन: नेत्र जांच शिविर में मरीजों की आंखों की जांच करते चिकित्सक और मौजूद रोटरी क्लब के पदाधिकारी व सदस्य।

Written by Newsghat Desk

पांवटा सिविल अस्पताल की जांच पर उठे सवाल, 90 वर्षीय मरीज को लेकर जिला प्रशासन (SDM)से निष्पक्ष जांच की मांग…

पांवटा सिविल अस्पताल की जांच पर उठे सवाल, 90 वर्षीय मरीज को लेकर जिला प्रशासन (SDM)से निष्पक्ष जांच की मांग…

पांवटा साहिब में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: यमुना घाट बैरियर के पास युवक से हेरोइन बरामद, मामला दर्ज

पांवटा साहिब में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: यमुना घाट बैरियर के पास युवक से हेरोइन बरामद, मामला दर्ज