in

HP News: सड़क दुर्घटना में मौत पर 15 दिनों में देनी होगी एक्सग्रेशिया राशि! एसडीएम की जिम्मेदारी तय

HP News: सड़क दुर्घटना में मौत पर 15 दिनों में देनी होगी एक्सग्रेशिया राशि! एसडीएम की जिम्मेदारी तय

HP News: सड़क दुर्घटना में मौत पर 15 दिनों में देनी होगी एक्सग्रेशिया राशि! एसडीएम की जिम्मेदारी तय

HP News: सड़क दुर्घटना में मौत पर 15 दिनों में देनी होगी एक्सग्रेशिया राशि! एसडीएम की जिम्मेदारी तय

TROWS

HP News: जिला शिमला में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और सड़क सुरक्षा प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में सड़क सुरक्षा समिति का दायरा बढ़ाने का फैसला लिया गया है। यह फैसला उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिया गया। यह सड़क सुरक्षा समिति अब हर एसडीएम के नेतृत्व में उपमंडल स्तर पर कार्य करेगी।

HP News: सड़क दुर्घटना में मौत पर 15 दिनों में देनी होगी एक्सग्रेशिया राशि! एसडीएम की जिम्मेदारी तय

इस समिति में सभी एक्सईन, डीएसपी व अन्य हितधारक शामिल किए जाएंगे। पहले केवल जिला स्तर पर ही सड़क सुरक्षा समिति होती थी। लेकिन लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित एवं जागरूक करने के लिए इसे उपमंडल स्तर तक सक्रिय किया जाएगा ताकि लोगों को यातायात नियमों, सड़क दुर्घटनाओं से बचने और गोल्डन आर्वस में घायलों की मदद करने में अग्रणी भूमिका निभाने पर कार्य किया जा सके।

15 दिनों के भीतर जारी करनी होगी एक्सग्रेशिया राशि
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की वजह से मृत्यु होने पर चार लाख रूपए एक्सग्रेशिया राशि 15 दिनों के भीतर जारी करनी होगी। इसकी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से संबधित क्षेत्र के एसडीएम की होगी। एसडीएम को 15 दिनों के भीतर एक्सग्रेशिया प्रभावितों तक पहुंचाने के लिए कार्य करना होगा।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि बहुत से मामलों में लोगों को कई-कई दिनों तक कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसके साथ ही जिला भर से सड़क दुघटनाओं के शिमला के अस्पतालों में रैफर होकर आने वाले घायलों को वित्तीय एवं अन्य सहायता प्रदान करने के लिए एसडीएम शहरी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

प्रभावित एसडीएम शहरी के कार्यालय से सीधा संपर्क कर सकते हैं ताकि प्रभावितों को उपचार के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उपायुक्त ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और सुरक्षित यातायात को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 1 से 31 जनवरी 2026 व्यापक अभियान चला रहा है।

JPERC 2025

यह अभियान जन जागरूकता बढ़ाने, नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और समुदाय की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। सभी गतिविधियाँ शिमला शहर और पूरे जिला में समन्वय से आयोजित की जा रही हैं ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सुरक्षा का संदेश पहुँचाया जा सके।

जिला में वर्ष 2025 में 268 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विश्व मोहन देव चौहान ने बताया कि राज्य में वर्ष 2025 में कुल 1920 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई। इनमें 789 लोगों की मौत हुई जबकि 3030 लोग घायल हुए। इस दौरान जिला शिमला में 268 सड़क दुर्घटनाएं हुई। इसमें 102 लोगों की मौतें हुई और 436 लोग घायल हुए।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Joy Casino Auszahlungssperren und wie man sie vermeidet

Himachal News: हिमाचल में जेओए आईटी के 234 पदों पर भर्ती! 10-12वीं पास को मौका, यहां जाने एज लिमिट सहित पूरी डिटेल

Himachal News: हिमाचल में जेओए आईटी के 234 पदों पर भर्ती! 10-12वीं पास को मौका, यहां जाने एज लिमिट सहित पूरी डिटेल