in

Hp Assembly Session: शीतकालीन सत्र 26 नवंबर से शुरू! 8 बैठकें होगी, मोबाइल-लैपटॉप पर रहेगा बैन

TROWS

Hp Assembly Session: तपोवन में शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी तथा सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। सत्र के दौरान तपोवन विधान सभा भवन तथा परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Hp Assembly Session: शीतकालीन सत्र 26 नवंबर से शुरू! 8 बैठकें होगी, मोबाइल-लैपटॉप पर रहेगा बैन

सुरक्षा पूर्व की भांति चाक चौबंद रहेगी। हिमाचल प्रदेश सरकार तथा विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को जारी किए गए शासकीय पास प्रमुखता से प्रदर्शित करने होंगे ताकि सुरक्षा कर्मियों को फ्रिस्किंग की कम से कम आवश्यकता रहे।

तपोवन विधानसभा भवन में शीतकालीन सत्र की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की चैदहवीं विधानसभा का दसवां सत्र 26 नवंबर 2025 से 05 दिसम्बर, 2025 तक आयोजित किया जाएगा।

Doon valley school

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस सत्र में कुल 8 बैठकें होगी तथा 04 दिसम्बर, 2025 का दिन गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए निर्धारित किया गया है। सत्र के दौरान 29 नवम्बर तथा 30 नवंबर 2025 को अवकाश रहेगा। इस वर्ष में बजट सत्र में 15, मानसून सत्र में 12 तथा शीतकालीन सत्र में आठ बैठकों के साथ कलेंडर वर्ष में कुल 35 बैठकें पूर्ण हो जाएंगी।

उन्होंने बताया कि यह विधानसभा सत्र तपोवन में आयोजित होने वाला सबसे लंबा सत्र होगा इससे पहले 2005 में सात दिनों का सत्र धर्मशाला में आयोजित किया गया था। तपोवन भवन में मुरम्मत तथा साफ- सफाई का कार्य समय रहते पूर्ण किया जाएगा। सत्र में भाग लेने आ रहे पक्ष तथा प्रतिपक्ष के माननीय सदस्यों की ठहरने की समुचित व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी।

JPERC 2025

उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबुलेस तथा एक डॉक्टर व पैरा मेडिकल स्टॉफ के कर्मचारी भी तपोवन परिसर में डयूटी पर तैनात रहेंगे। विधानसभा भवन के अन्दर मोबाईल, लैपटॉप तथा अन्ध इलैक्ट्रॉनिक वस्तु के ले जाने पर पूर्णतः प्रतिबन्ध रहेगा। तपोवन विधान सभा भवन तथा परिसर को कृत्रिम दुधिया रोशनी से सुसज्जित किया जाएगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Alert: हिमाचल में 51 वर्षीय महिला ने निगला जहर! अस्पताल ले जाते रास्ते में तोड़ा दम, जमीनी विवाद के चलते उठाया कदम

Himachal News Alert: हिमाचल में 51 वर्षीय महिला ने निगला जहर! अस्पताल ले जाते रास्ते में तोड़ा दम, जमीनी विवाद के चलते उठाया कदम

Himachal News Update: सफाई कर्मचारी की मौत से हड़कंप! इस हाल में मिला शव

Himachal News Update: सफाई कर्मचारी की मौत से हड़कंप! इस हाल में मिला शव