in

श्रीखंड यात्रा पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई! पूरी तरह लगी रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्ती

TROWS

श्रीखंड महादेव यात्रा को लेकर प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए यात्रा पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। खराब मौसम और कठिन रास्तों को देखते हुए श्रद्धालुओं से यात्रा पर न जाने की अपील की गई है।

जानकारी के अनुसार कुछ लोग गानवी-फांचा सड़क मार्ग से चोरी-छिपे श्रीखंड जाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि यह रास्ता सुरक्षित नहीं है और इस तरह की लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इसी वजह से क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में धारा 163 लागू करने की तैयारी भी की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंध के दौरान किसी भी व्यक्ति को यात्रा की अनुमति नहीं होगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

Doon valley school

ग्राम पंचायत के उपप्रधान सुभाष ने बताया कि प्रशासन के आदेशों के अनुसार फिलहाल श्रीखंड यात्रा पूरी तरह बंद है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। वहीं, स्थानीय लोग लंबे समय से इस क्षेत्र से आधिकारिक रूप से श्रीखंड यात्रा शुरू करने की मांग भी करते आ रहे हैं।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देवभूमि हिमाचल में 14 साल की नाबालिग से दु*ष्क*र्म का मामला, घर पर बिगड़ी तबीयत के बाद खुला मामला

देवभूमि हिमाचल में 14 साल की नाबालिग से दु*ष्क*र्म का मामला, घर पर बिगड़ी तबीयत के बाद खुला मामला