Fair deal
Dr Naveen
in

Sirmour News: हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ केंद्र बना कृषि विज्ञान केंद्र सिरमौर धौलाकुंआ

Sirmour News: हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ केंद्र बना कृषि विज्ञान केंद्र सिरमौर धौलाकुंआ

Sirmour News: हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ केंद्र बना कृषि विज्ञान केंद्र सिरमौर धौलाकुंआ
Shubham Electronics
Diwali 01

Sirmour News: हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ केंद्र बना कृषि विज्ञान केंद्र सिरमौर धौलाकुंआ

Sirmour News: उत्तराखंड के उत्तरांचल विश्वविद्यालय में 26-28 जून तक आयोजित की गईं। वार्षिक क्षेत्रीय कार्यशाला में हिमाचल प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ कृषि विज्ञान केंद्र के लिए सिरमौर (धौलाकुआं) को पुरस्कृत किया गया।

Shri Ram

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी एवं प्रधान वैज्ञानिक डा पंकज मित्तल ने इसके लिए हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर हरिंदर कुमार चौधरी का आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा की यह पुरस्कार कुलपति के निरंतर मार्गदर्शन और उनकी अवधारणा “कृषि विश्वविद्यालय का यही प्रयास-प्रत्येक कृषक का हो सही विकास” को चरितार्थ करने की दिशा में किए गए कार्यों का प्रमाण है। इसमें कृषि विज्ञान केंद्र, सिरमौर के समस्त वैज्ञानिक और कर्मचारी सहभागी हैं।

डॉ. पंकज मित्तल ने बताया की भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, के कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान (ATARI) जिसका मुख्यालय लुधियाना में है, उनके द्वारा उत्तराखंड के उत्तरांचल विश्वविद्यालय में 26-28 जून तक वार्षिक क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित की गई।

देश दुनिया और वित्तीय जगत के ताजा समाचार जानने के लिए न्यूज़ घाट व्हाट्सएप समूह से जुड़े। नीचे दिए लिंक पर अभी क्लिक करें

JPERC 2025
Diwali 02

इस कार्यशाला में तीन राज्यों हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब और तीन केंद्र प्रशासित राज्यों जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के 72 कृषि विज्ञान केंद्रों के प्रभारियों और वैज्ञानिकों ने भाग लिया।

Diwali 03
Diwali 03

इस कार्यशाला में सभी कृषि विज्ञान केंद्रों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई और भविष्य में किसान हितकारी कार्यों को और अधिक गतिशील बनाने हेतू किए जाने वाले प्रयासों के विषय में चर्चा की गई।

डॉ. मित्तल ने कहा की वह इस पुरस्कार को जिला सिरमौर के समस्त प्रबुद्ध एवं मेहनती किसानों को समर्पित करते हैं जो कृषि क्षेत्र में आने वाली समस्याओं के समाधान एवं उन्नत कृषि विधियों के प्रसार में निरंतर उनका सहयोग और मार्गदर्शन करते रहे हैं।

देश दुनिया और वित्तीय जगत के ताजा समाचार जानने के लिए न्यूज़ घाट व्हाट्सएप समूह से जुड़े। नीचे दिए लिंक पर अभी क्लिक करें

Written by Newsghat Desk

HP Industry Policy: हिमाचल में बंद होगी या जारी रहेगी मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना! उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने दी अहम जानकारी

HP Industry Policy: हिमाचल में बंद होगी या जारी रहेगी मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना! उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने दी अहम जानकारी

Himachal Pradesh Tourism: सुक्खू सरकार ला रही नई होम स्टे पॉलिसी! प्रदेश में ऐसे मिलेगी पर्यटन को गति, जानें इसमें और क्या है खास

Himachal Pradesh Tourism: सुक्खू सरकार ला रही नई होम स्टे पॉलिसी! प्रदेश में ऐसे मिलेगी पर्यटन को गति, जानें इसमें और क्या है खास