Asha Hospital
Holi 2026
in

IND vs SA: T20 मैच को लेकर धर्मशाला स्टेडियम में सख्ती! पानी की बोतल से लेकर नहीं ले जा सकेंगे यह 30 वस्तुएं, देखे लिस्ट

TROWS

IND vs SA: अगर आप भी 14 दिसंबर को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होने जा रहे भारत और दक्षिण अफ्रीका के T20 मैच को देखने जा रहे हैं, तो आपको स्टेडियम के अंदर प्रवेश करते समय कई बातों का ध्यान रखना होगा।

Holi 2026 -2

IND vs SA: T20 मैच को लेकर धर्मशाला स्टेडियम में सख्ती! पानी की बोतल से लेकर नहीं ले जा सकेंगे यह 30 वस्तुएं, देखे लिस्ट

दरअसल, हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में 14 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच टी-20 मैच खेला जाना है। इस दौरान मैच देखने के लिए हिमाचल के साथ-साथ देशभर से लोग यहाँ पहुंचेंगे।

Indian Public School

करना होगा नियमों का पालन
मैच देखने आने वाले दर्शकों को इस दौरान कड़े नियमों का पालन करना होगा। T20 मैच के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट स्टेडियम में कुछ वस्तुओं को अंदर ले जाने में प्रतिबंध रहेगा। मैच में किसी भी प्रकार के ज्वलन पदार्थ, खाद्य सामग्री, सिक्के, आपत्तिजनक श्लोगन, व अन्य चीजें स्टेडियम में ले जाने पर पांबदी रहेगी।

Doon valley school

रहेगी कड़ी सुरक्षा
इसके साथ ही क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले T20 मैच को लेकर पुलिस की तरफ से कड़ी सुरक्षा रहेगी। स्टेडियम में प्रवेश के समय 30 से अधिक वस्तुएं प्रतिबंधित रहेंगी। कौन-कौन सी वस्तुएं स्टेडियम में नहीं ले जा सकते हैं, इसके बारे में टिकट पर ही दर्शकों को जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।

ये वस्तुएं नहीं ले जा सकेंगे
बैकपैक, बोतल, कैनस, कैमरा, सिक्के, झंडा, अल्कोहल, ऑडियो रिकाॅर्डर, बैग, ज्वलनशील सामान, लैपटॉप, बैनर, पावर बैंक, स्प्रे, ब्लून, ब्लॉक, तंबाकू, गुटखा, हेलमेट, लकड़ी की छड़ी, पेन-पेंसिल, रेडियो, सेल्फी स्टिक, लाइटर, माचिस, संगीत यंत्र, पोस्टर, स्पोर्टिंग बाल आदि।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उधर, एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने बताया कि बीसीसीआई की ओर से स्टेडियम के अंदर कुछ चीजें ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। प्रतिबंधित वस्तुओं के साथ दर्शक स्टेडियम में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि दर्शकों को खाने-पीने की चीजें स्टेडियम में उपलब्ध करवाई जाएगी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Update: जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर ब्लास्ट! चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक घायल

Himachal News Update: जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर ब्लास्ट! चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक घायल

Facebook: अब फेसबुक चलाना होगा और भी आसान! प्रोफाइल से लेकर फीड तक में चेंज, यूज़र्स को मिलेगा नया एक्सपीरियंस

Facebook: अब फेसबुक चलाना होगा और भी आसान! प्रोफाइल से लेकर फीड तक में चेंज, यूज़र्स को मिलेगा नया एक्सपीरियंस