Asha Hospital
Holi 2026
in

अब ये कांग्रेस नेता व ट्रक यूनियन के उपाध्यक्ष समर्थकों के साथ आप में शामिल

अब ये कांग्रेस नेता व ट्रक यूनियन के उपाध्यक्ष समर्थकों के साथ आप में शामिल

अब ये कांग्रेस नेता व ट्रक यूनियन के उपाध्यक्ष समर्थकों के साथ आप में शामिल

स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन की अगुवाई में थामा आम आदमी पार्टी का दामन

पंजाब में आम आदमी पार्टी के बड़ी जीत के बाद कांग्रेस भाजपा नेताओं का पार्टी छोड़ आप में शामिल होना जारी है। इसी श्रृंखला में आज बद्दी-नालागढ़ ट्रक यूनियन के उपाध्यक्ष एंव कांग्रेस ओबीसी सैल जिला सोलन के अध्यक्ष स्वर्ण सिंह सैणी कांग्रेस को बॉय बॉय कर आप में शामिल हो गए।

TROWS

आप के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन की मौजूदगी में स्वर्ण सिंह सैणी ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। दून और नालागढ़ में पिछले कुछ दिनों ने आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस और भाजपा दोनों की दलों की नींद उड़ा रखी है।

Holi 2026 -2

स्वर्ण सिंह सैणी मौजूदा समय में बद्दी नालागढ़ ट्रक यूनियन के उपाध्यक्ष हैं और कांग्रेस ओबीसी सैल जिला सोलन के अध्यक्ष थे। इसके अलावा ऑल इंडिया मोटर ट्रांस्पोर्ट कांग्रेस के मैनेजिंग मैंबर व सैणी सभा बद्दी नालागढ़ के पूर्व उपाध्यक्ष रहे हैं।

Indian Public School

स्वर्ण सिंह सैणी के आप में शामिल होना दून कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। स्वर्ण सिंह सैणी लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं और सैणी समुदाय के अलावा आम लोगों में उनकी अच्छी पैठ है।

Doon valley school

स्वर्ण सिंह सैणी ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद्र केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर उन्होंने आप का दामन थामा है।

सैणी ने कहा कि आप आम लोगों से जुड़ी पार्टी है और जनता के लिए जमीनी स्तर पर काम करती है। उन्होंने आप में शामिल होने के उपरांत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद्र केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि दून में आप को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया जाएगा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इस मौके पर स्वर्ण सिंह सैणी के साथ मनिंद्र सैणी, दलजिंद्र सैणी, सरदार रविंद्र सिंह, सरदार जोगिंद्र सिंह, सोनू पंडित ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

जबकि स्वर्ण सिंह सैणी के समर्थक रणजोध सिंह, करतार सिंह, हरनेक सिंह, राम सिंह, दर्शन सिंह, गुरमुख सिंह, हरिंद्र सिंह, विंदर सैणी, गुरदास सिंह, जसविंद्र सिंह सैणी, अवतार सिंह, हरविंद्र सिंह फौजी, श्याम लाल, गुरविंद्र सिंह, पप्पू राम, हंसराज सैणी, सुरेंद्र कुमार, श्याम लाल शर्मा, कृष्ण सिंह, केहर सिंह, अवतार सिंह खरूणी, दलजीत सिंह आप में शामिल हुए।

Written by Newsghat Desk

सवर्ण समाज के नेताओं गिरफ्तारी के विरोध में नाहन में प्रदर्शन

सवर्ण समाज के नेताओं गिरफ्तारी के विरोध में नाहन में प्रदर्शन

सिरमौर नाटी किंग कुलदीप शर्मा और ठाकुर रघुवीर सिंह ने पहली सांस्कृतिक संध्या…

सिरमौर नाटी किंग कुलदीप शर्मा और ठाकुर रघुवीर सिंह ने पहली सांस्कृतिक संध्या…