Fair deal
in

आंध्र प्रदेश का लदानी गिरफ्तार : सेब के 5673 पेटियों का 36 लाख नहीं दिया

आंध्र प्रदेश का लदानी गिरफ्तार : सेब के 5673 पेटियों का 36 लाख नहीं दिया
Shubham Electronics
Paontika Opticals

आंध्र प्रदेश का लदानी गिरफ्तार : सेब के 5673 पेटियों का 36 लाख नहीं दिया

आंध्र प्रदेश के लदानी काे आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की एक टीम आंध्र प्रदेश गई थी, वहां से लदानी काे गिरफ्तार कर शिमला लाई है। इसके खिलाफ शिमला के ठियोग में एफआईआर दर्ज हुई थी।

Shri Ram

शिमला के मतियाणा के सेब आढ़ती देवेंद्र केवला ने पुलिस काे दी शिकायत में बताया था कि जुलाई 2021 में मोहन नाम के लदानी ने, जाे दीवानचेरुवु राजमुंदरी, जिला पूर्वी गोदावरी (आंध्र प्रदेश) का रहने वाला है, उससे सेब खरीदे। उसकी दुकान दुर्गा भवानी फ्रूट्स कंपनी के नाम से है।

मोहन ने अलग-अलग पंचायतों से 5673 सेब की पेटियां खरीदी। इन सेब की पेटियों की कीमत 77 लाख 76 हजार 545 रुपए बनती हैं। उक्त लदानी ने 41 लाख 2 हजार 500 रुपए का भुगतान किया, जबकि 36 लाख 74 हजार रुपए का भुगतान अभी तक नहीं किया है।

एसपी शिमला माेनिका भंटुगरू का कहना है आंध्र प्रदेश के इस लदानी काे गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही इसे काेर्ट में पेश किया जाएगा।

लदानियाें की इस सीजन में हाेगी वैरिफिकेशन
अाढ़तियाें अाैर बागवानाें के साथ हाे रही ठगी के मामले में अब पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करने का प्लान बनाया है।

JPERC 2025
Diwali 02

इस बार जुलाई से हाेने वाले सेब सीजन में बाहरी राज्य से अाने वाले लदानियाें की पहले वैरिफिकेशन हाेगी। ताकि, वे किसी तरह की ठगी न कर सकें।

Diwali 03
Diwali 03

बागवानों और सेब आढ़तियों के साथ हर सीजन में इस तरह की धोखाधड़ी होती है। बाहरी राज्य से लदानी आते हैं और सेब लेकर फरार हाे जाते हैं।

लदानी बिहार, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक से ऊपरी शिमला में सेब कारोबार करने आते हैं।

वर्ष 2016 से लेकर अब तक लगभग 150 से अधिक आढ़तियों की पेमेंट नहीं हुई हैं। कई आढ़तियों के करोड़ों रुपए नहीं चुकाए गए हैं।

Written by Newsghat Desk

सिरमौर में युवक ने लगाया फंदा, पीछे छोड़ी दो पन्नों की चिट्ठी….

सिरमौर में युवक ने लगाया फंदा, पीछे छोड़ी दो पन्नों की चिट्ठी….

एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने किया बिंब प्रतिबिंब का विमोचन…

एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने किया बिंब प्रतिबिंब का विमोचन…