Fair deal
in

एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने किया बिंब प्रतिबिंब का विमोचन…

एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने किया बिंब प्रतिबिंब का विमोचन…
Shubham Electronics
Paontika Opticals

एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने किया बिंब प्रतिबिंब का विमोचन…

लेखिका देवना ठाकुर ने अपने काव्य संग्रह बिंब प्रतिबिंब में जीवन के विभिन्न पहलुओं का किया उजागर...

पांवटा साहिब के यमुना होटल में लेखिका देवना ठाकुर के काव्य संग्रह बिंब प्रतिबिंब का विमोचन करते हुए कहा कि अपनी कविताओं में लेखिका ने जीवन के विभिन्न पक्षों को भाव
पूर्ण तरीके से उड़ेल कर रख दिया है।

Shri Ram

उन्होंने कहा की इस काव्य संग्रह में ना केवल अध्यात्म के विभिन्न पहलुओं को उजागर किया गया है बल्कि सामाजिक और धार्मिक विषमताओं को भी कविता के माध्यम से उजागर किया गया है।

वहीं लेखिका देवना ठाकुर में इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि अपने कॉलेज के दिनों से ही वे लेखन के प्रति गंभीर रही हैं। हिमाचल प्रदेश उद्योग विभाग में भी अपने सेवाकाल के दौरान वे किसी न किसी तरह लेखन से जुड़ी रही। जीवन के अलग अलग पहलुओं पर हुए चिंतन ने एक बेहतरीन काव्य संग्रह का रूप ले लिया।

कार्यक्रम में मौजूद विशेष अतिथि उद्योग विभाग से सेवा निवृत अधिकारी और वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चौधरी ने कहा कि देवना ठाकुर बहुमुखी प्रतिभा की धनी है। उनकी किताब बिंब प्रतिबिंब जीवन के कई अनछुए पहलुओं का सामने लाती है। इस दौरान उनके साथ गुरशरण सिंह मिंटा व प्रेम पाल आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Written by Newsghat Desk

आंध्र प्रदेश का लदानी गिरफ्तार : सेब के 5673 पेटियों का 36 लाख नहीं दिया

आंध्र प्रदेश का लदानी गिरफ्तार : सेब के 5673 पेटियों का 36 लाख नहीं दिया

हिमाचल प्रदेश में नाबालिग ने बाजू की नसें काटने के बाद लगाया फंदा, मौत….

हिमाचल प्रदेश में नाबालिग ने बाजू की नसें काटने के बाद लगाया फंदा, मौत….