in

सिरमौर में SIU का शिकंजा! 6.21 ग्राम चिट्टे के साथ माजरा का युवक गिरफ्तार

सिरमौर। जिला सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6.21 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने माजरा निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, SIU नाहन की टीम केदारपुर के पास गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि हामिर खान पुत्र जलालदीन उर्फ जग्गी निवासी माजरा कथित तौर पर पांवटा साहिब, माजरा और आसपास के क्षेत्रों में चिट्टा बेचने का काम करता है।

सूचना में बताया गया कि आरोपी मोटरसाइकिल नंबर HP17G-1988 पर कुंजा की ओर से माजरा जा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.21 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के पास नशीला पदार्थ कहां से आया और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था। मामले की जांच जारी है।

JPERC 2025

Written by Newsghat Desk

पाँवटा साहिब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के भाजयुमो का सेवा अभियान, रक्तदान शिविर का आयोजन…..

पाँवटा साहिब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के भाजयुमो का सेवा अभियान, रक्तदान शिविर का आयोजन…..

सिरमौर/शिलाई: कपड़े लेने खेत में पहुंचा था व्यक्ति, तीन लोगों ने दराट से किया हमला: बचाव में हाथ हुआ घायल…

सिरमौर/शिलाई: कपड़े लेने खेत में पहुंचा था व्यक्ति, तीन लोगों ने दराट से किया हमला: बचाव में हाथ हुआ घायल…