पाँवटा साहिब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के भाजयुमो का सेवा अभियान, रक्तदान शिविर का आयोजन…..

पाँवटा साहिब। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा पाँवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। होटल रॉकस्टार में हुए इस शिविर में युवाओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
शिविर का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पाँवटा साहिब के विधायक एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी, विधायिका रीना कश्यप और भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने किया। इस दौरान नेताओं ने रक्तदान को जरूरतमंद लोगों की मदद का महत्वपूर्ण माध्यम बताया और लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की।
भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चरणजीत चौधरी ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में 76 यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में रक्त की आवश्यकता पड़ने पर रक्तदाता किसी मरीज के लिए बेहद महत्वपूर्ण मदद साबित हो सकता है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक सेवा के ऐसे कार्यों में आगे आने का आह्वान किया।


आयोजकों के अनुसार, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों की मदद करना है। इसी क्रम में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों की भागीदारी भी रही।
कार्यक्रम में भाजपा के दोनों मंडलों के अध्यक्ष हितेंद्र कुमार और रमेश तोमर, भाजयुमो अध्यक्ष संयम गुप्ता और भगवान दास चौधरी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा पवन पटियाल, केशव चौहान, नीरज चौहान, हितेंद्र कुमार, रोहित चौधरी, देव चौधरी, दीपांशु राणा, अमन खापड़ा, संदीप तोमर, सुनील चौधरी, रणवीर सिंह, शिवानी वर्मा, नवनीत चौधरी, सुंदर सिंह और तरनजीत सिंह समेत भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने शिविर में सहभागिता की।

आयोजकों ने कहा कि रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में लोगों की भागीदारी समाज में सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करती है। शिविर के दौरान रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लेकर इस अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया।

