Asha Hospital
Holi 2026
in

खौफनाक : सेना में भर्ती ना होने पर फांसी का फंदा…

खौफनाक : सेना में भर्ती ना होने पर फांसी का फंदा…

खौफनाक : सेना में भर्ती ना होने पर फांसी का फंदा…

TROWS

हिमाचल प्रदेश के देहरा परागपुर के साथ लगते गांव डांगडा में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

Holi 2026 -2

जानकारी के मुताबिक अमित उम्र 25 वर्ष 12वीं कक्षा की शिक्षा प्राप्त करने के बाद सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहा था लेकिन वह सेना में भर्ती नहीं हो पा रहा था मानसिक तनाव के कारण अमित ने शनिवार को पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर दिया है।

Indian Public School

आसपास के लोगों ने जब अमित को फांसी से लटका हुआ पाया तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी। तभी रक्कड़ पुलिस ने मौका ए वारदात पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल में भेज दिया है, जहां पर शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Doon valley school

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल ने बताया कि प्रथम दृष्टि से देखा जाए तो आत्महत्या का कारण मानसिक तनाव ही पाया जा रहा है। अतः शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा आगामी कार्यवाही की जा रही है।

Written by Newsghat Desk

देश और समाज को अग्रिम बनाने में महिलाओं का बहुमूल्य योगदान : सुखराम चौधरी

देश और समाज को अग्रिम बनाने में महिलाओं का बहुमूल्य योगदान : सुखराम चौधरी

सिरमौर में टिप्पर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

सिरमौर में टिप्पर की टक्कर से बाइक सवार की मौत