Asha Hospital
Holi 2026
in

रोशन चौधरी ने की किसानों की आवाज बुलंद, कहा -जल्द हो समस्याओं को समाधान

रोशन चौधरी ने की किसानों की आवाज बुलंद, कहा -जल्द हो समस्याओं को समाधान

रोशन चौधरी ने की किसानों की आवाज बुलंद, कहा -जल्द हो समस्याओं को समाधान

एसडीएम के माध्यम से डीसी सिरमौर को भेजा ज्ञापन

TROWS

पांवटा साहिब में दिनों दिन बढ़ रही आगजनी की समस्या किसानों के लिए जी का जंजाल बनी हुई है। इसी समस्या के समाधान के लिए पांवटा विकास मंच के नेताओं ने शुक्रवार पांवटा एसडीएम के माध्यम से उपायुक्त सिरमौर को ज्ञापन भेजा है।

Holi 2026 -2

उन्होंने डीसी को भेजे ज्ञापन में मांग की है कि बिजली की तारों से हुए किसानों को नुकसान की भरपाई की जाए। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में पानी की समस्या का निराकरण जल्द से जल्द किया जाए।

Indian Public School

ज्ञापन में उन्होंने कहा कि विद्युत बोर्ड के अधिकारियों ने गलत तरीके से तारें बिछा कर लोगों को राहत की स्थान पर समस्या पैदा कर दी है। कम ऊंचाई के खंबे लोगों के लिए आए दिन समस्या पैदा कर रहे हैं।

Doon valley school

तारों का छोटे से तूफान या हवा से ही गिर जाना, बिना सुरक्षा उपकरण लगाकर छोड़ना ही समस्या पैदा करता है जिससे आगजनी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। इससे किसानों की फसलें तबाह हो रही है फसलों के नुकसान का मुआवजा भी बिजली विभाग द्वारा दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब में हिमाचल में सबसे ज्यादा ट्यूबवेल लगाए गए हैं उसके बावजूद भी जनता पीने के पानी ओर सिंचाई के लिए तरस रही है। सिंचाई ट्यूबेल अधिक हो चुके हैं परंतु अनियमितताओं के कारण पानी पूरा नहीं मिल पा रहा। यही अनुपात पानी के पीने का भी है, अन्यथा बिना सर्वे के बंदरबांट हो रही है जिससे सरकार बजट में घपला हो रहा है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

रोशन चौधरी ने कहा कि ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के विधानसभा क्षेत्र में किसान मुआवजा के लिए तरस रहे हैं और जनता प्रचंड गर्मी में पानी की किल्लत के लिए तरस रही है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से गुहार लगाई कि जल्द इन सभी समस्या का निराकरण हो जाए ताकि यहां के किसान और लोग राहत की सांस ले सके।

Written by Newsghat Desk

हिमाचल का नाम रोशन करने वाले पुलिस बैंड “हारमनी ऑफ द पाइन्स” को राज्यपाल ने किया सम्मानित

हिमाचल का नाम रोशन करने वाले पुलिस बैंड “हारमनी ऑफ द पाइन्स” को राज्यपाल ने किया सम्मानित

जगत प्रकाश नड्डा और जय राम ठाकुर ने चामुंडा माता मन्दिर में शीश नवाया

जगत प्रकाश नड्डा और जय राम ठाकुर ने चामुंडा माता मन्दिर में शीश नवाया