in

पांवटा साहिब में 42 स्कूलों के 300 नन्हे वैज्ञानिक जुटे, प्रतिभा देख गुरदीप सिंह गैरी हुए प्रभावित

पांवटा साहिब। गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल, पांवटा साहिब में मंगलवार को खंड स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 का आगाज हुआ। दो दिवसीय इस आयोजन में क्षेत्र के 42 स्कूलों से 300 से अधिक विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि, जिज्ञासा और नई सोच को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम द्विज गोयल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर क्षेत्र के समाजसेवी गुरदीप सिंह गैरी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। स्कूल प्रबंधन की ओर से उनका विशेष सम्मान भी किया गया। खास बात यह रही कि गुरदीप सिंह गैरी स्वयं इसी स्कूल के पूर्व विद्यार्थी रह चुके हैं।

बाल विज्ञान कांग्रेस में विद्यार्थियों ने विज्ञान से जुड़े विभिन्न मॉडल, गतिविधियां और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। बच्चों ने अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता के माध्यम से अलग-अलग विषयों पर तैयार किए गए मॉडल प्रदर्शित किए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Doon valley school

नन्हे वैज्ञानिकों का उत्साह बढ़ाते हुए गुरदीप सिंह गैरी ने कहा कि आज के बच्चे ही देश का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों में विज्ञान को लेकर दिखाई दे रही जिज्ञासा और सीखने की इच्छा उन्हें काफी प्रभावित कर रही है। ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों को किताबों से आगे बढ़कर प्रयोग और नई सोच के लिए प्रेरित करती हैं।

उन्होंने बाल विज्ञान कांग्रेस जैसे आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन और आयोजन से जुड़ी पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए इस तरह के मंच मिलते रहना चाहिए।

JPERC 2025

इस अवसर पर गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य गुरविंदर कौर चावला, नीलम सैनी, रवनीत कौर सहित विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कई लोग मौजूद रहे

दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। आयोजन को लेकर बच्चों और शिक्षकों में काफी उत्साह बना हुआ है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब में कल 10 घंटे तक बिजली रहेगी बंद, जानें किन इलाकों पर पड़ेगा असर

पांवटा साहिब में कल 10 घंटे तक बिजली रहेगी बंद, जानें किन इलाकों पर पड़ेगा असर

Sirmour: शिलाई की बेटी ‘खूंटा’ लेकर पहुंची कान्स तक, अब 15 सितंबर को पांवटा साहिब आई अभिनेत्री अनुशी शर्मा

Sirmour: शिलाई की बेटी ‘खूंटा’ लेकर पहुंची कान्स तक, अब 15 सितंबर को पांवटा साहिब आई अभिनेत्री अनुशी शर्मा