in

पांवटा साहिब में कल 10 घंटे तक बिजली रहेगी बंद, जानें किन इलाकों पर पड़ेगा असर

पांवटा साहिब: बिजली विभाग के अनुसार 16 सितंबर 2026, बुधवार को पांवटा साहिब और आसपास के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है। प्रस्तावित शटडाउन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक रहेगा। इस दौरान करीब 10 घंटे तक बिजली बंद रहने की संभावना है।

विभाग के मुताबिक यह शटडाउन 132 केवी गिरिनगर फीडर से संबंधित कार्य के कारण प्रस्तावित किया गया है। इस फीडर से गिरिनगर सब-स्टेशन के माध्यम से पांवटा साहिब और आसपास के क्षेत्रों को बिजली आपूर्ति होती है।

शटडाउन के चलते पूरा पांवटा साहिब, रामपुरघाट, देवीनगर, शुभखेड़ा, भेड़ेवाला, सतौन, शिल्लई, पुरुवाला और बदरीपुर समेत इनसे जुड़े आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की सूचना है।

Doon valley school

बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे प्रस्तावित शटडाउन को ध्यान में रखते हुए जरूरी तैयारियां पहले से कर लें। खासकर दुकानदारों, उद्योगों, कार्यालयों और घरों में बिजली से जुड़े जरूरी काम समय रहते निपटाने की सलाह दी गई है।

हालांकि विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि शटडाउन के लिए अभी ALDC शिमला से अंतिम आधिकारिक स्वीकृति मिलना बाकी है। इसलिए निर्धारित समय में बदलाव होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

JPERC 2025

बिजली विभाग ने कहा है कि जैसे ही शटडाउन को लेकर कोई नया अपडेट या अंतिम मंजूरी प्राप्त होगी, लोगों को इसकी जानकारी दे दी जाएगी।

ऐसे में पांवटा साहिब और प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को विभाग की अगली सूचना पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब उपप्रधान संघ में घमासान, 15 की मौजूदगी में कार्यकारिणी बनाने पर उठे सवाल

पांवटा साहिब उपप्रधान संघ में घमासान, 15 की मौजूदगी में कार्यकारिणी बनाने पर उठे सवाल