in

सिरमौर: नाहन की बेटियों ने कबड्डी में लहराया परचम, उपविजेता बनने पर कॉलेज में मना विजय उत्सव…

नाहन, 15 सितंबर। डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन की महिला कबड्डी टीम ने हिमाचल प्रदेश अंतर-महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता ट्रॉफी अपने नाम की। टीम की इस उपलब्धि से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों के सम्मान में कॉलेज परिसर में विशेष स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रतियोगिता का आयोजन संजौली महाविद्यालय में किया गया था। नाहन की महिला टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल मुकाबले में टीम ने बिलासपुर की टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल तक पहुंचने के दौरान खिलाड़ियों ने खेल कौशल, अनुशासन और आपसी तालमेल का शानदार परिचय दिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने टीम की सफलता पर सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने शारीरिक शिक्षा विभाग की प्राध्यापिका प्रोफेसर भारती को भी टीम को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देने के लिए बधाई दी।

प्राचार्य ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है।

JPERC 2025

स्पोर्ट्स कमेटी के संयोजक डॉ. विवेक नेगी ने भी महिला कबड्डी टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और टीम के रूप में किए गए शानदार प्रदर्शन की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य, स्पोर्ट्स कमेटी के संयोजक, प्रोफेसर भारती और महाविद्यालय के अन्य सदस्यों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। टीम की सफलता को विजय उत्सव के रूप में मनाते हुए खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।

Written by Newsghat Desk

Sirmour: नाहन में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग का आयोजन, 16 विद्यार्थियों ने हासिल की नई क्यू ग्रेडिंग

Sirmour: नाहन में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग का आयोजन, 16 विद्यार्थियों ने हासिल की नई क्यू ग्रेडिंग

पांवटा साहिब उपप्रधान संघ में घमासान, 15 की मौजूदगी में कार्यकारिणी बनाने पर उठे सवाल

पांवटा साहिब उपप्रधान संघ में घमासान, 15 की मौजूदगी में कार्यकारिणी बनाने पर उठे सवाल