in

Sirmour: नाहन में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग का आयोजन, 16 विद्यार्थियों ने हासिल की नई क्यू ग्रेडिंग

नाहन में वारटाइम कॉम्बैट सिस्टम मार्शल आर्ट्स एकेडमी में 14 सितंबर को कराटे क्यू बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा ग्लोबल शोटोकान कराटे फेडरेशन के मुख्य प्रशिक्षक एवं वारटाइम कॉम्बैट सिस्टम के निदेशक जावेद उल्फत के मार्गदर्शन में करवाई गई।

इस परीक्षा में विद्यार्थियों की कराटे तकनीक, अनुशासन, एकाग्रता, शारीरिक क्षमता और आत्मविश्वास को परखा गया। परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी करने वाले 16 विद्यार्थियों को उनकी नई क्यू ग्रेडिंग के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

ग्रेडिंग में देवांशी पाथे ने 4वीं क्यू के तहत पर्पल बेल्ट हासिल की। अबीर वालिया ने 6वीं क्यू में ब्लू बेल्ट प्राप्त की। हिमानीश सिंह ठाकुर, आध्या परमार और अयांश शर्मा ने 7वीं क्यू के तहत ग्रीन बेल्ट हासिल की।

Doon valley school

वहीं, त्रिशा सैनी, चिराग और बियांका तनेजा ने 8वीं क्यू में ऑरेंज बेल्ट प्राप्त की। अलंकृता, श्रेयान बंसल, मोक्ष पंवार, शिवाय ठाकुर और आद्या श्री ठाकुर ने 9वीं क्यू के तहत येलो बेल्ट हासिल की।

इसके अलावा कृष्ण, सार्थक बधलान और भार्गव पंवार ने 10वीं क्यू की येलो बेल्ट प्राप्त की।

JPERC 2025

मुख्य प्रशिक्षक जावेद उल्फत ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कराटे में बेल्ट का रंग विद्यार्थियों की मेहनत, नियमित अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास को दर्शाता है। उन्होंने बच्चों को आगे भी लगातार अभ्यास करने और अपनी तकनीक में सुधार लाने के लिए प्रेरित किया।

वारटाइम कॉम्बैट सिस्टम में बच्चों और युवाओं को कराटे व मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण दिया जाता है। संस्थान का उद्देश्य आत्मरक्षा के साथ शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भी बच्चों की उपलब्धि पर खुशी जताई।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Paonta Sahib: बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान, समाजसेवी प्रदीप चौहान ने 16 विद्यार्थियों को बांटी फुटबॉल किट और जूते

Paonta Sahib: बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान, समाजसेवी प्रदीप चौहान ने 16 विद्यार्थियों को बांटी फुटबॉल किट और जूते

सिरमौर: नाहन की बेटियों ने कबड्डी में लहराया परचम, उपविजेता बनने पर कॉलेज में मना विजय उत्सव…

सिरमौर: नाहन की बेटियों ने कबड्डी में लहराया परचम, उपविजेता बनने पर कॉलेज में मना विजय उत्सव…