Asha Hospital
Holi 2026
in

विवाद के बाद बदल दी गयी रामायण एक्सप्रेस के वेटर्स की ड्रेस..

विवाद के बाद बदल दी गयी रामायण एक्सप्रेस के वेटर्स की ड्रेस..

विवाद के बाद बदल दी गयी रामायण एक्सप्रेस के वेटर्स की ड्रेस..

TROWS

रामायण से सम्बंधित विभिन्न स्थलों तक सुगम पहुँच हेतु चलने वाली रामायण एक्सप्रेस के वेटर्स की ड्रेस पर हुये विवाद के बाद अंततः वेटर्स की ड्रेस बदल दी गयी है।

Holi 2026 -2

वह अब सामान्य वेटर्स की तरह ही प्रोफेसनल ड्रेस में दिखेंगे। गौरतलब है कि वेटर्स की ड्रेस पर भारत के साधु संतों को बहुत आपत्ति थी और उन्ही के विरोध जे चलते ड्रेस बदली गयी है।

Indian Public School

क्या था विवाद…..

Doon valley school

आपको बता दें कि इससे पहले वेटर्स की जो ड्रेस थी उसमें वेटर्स पूरी तरह साधु संतों के वेश धारण कर एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले लोगों की सेवा करते नजर आए थे।

देश के सन्त समाज ने इस ड्रेस को अस्वीकार कर दिया और इसे साधु संतों का अपमान बताते हुये उसे बदलने के लिये दबाव बनाया और अंततः ड्रेस कोड बदल दिया गया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

प्रदर्शन और विरोध की थी धमकी…

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व महामंत्री परमहंस अवधेश ने रेलवे को चिट्ठी लिखते हुये अपना विरोध जताते हुये स्पष्ट किया कि वेटर्स की ड्रेस को बदलने की जरूरत है।

अगर ऐसा नहीं किया गया तो वह बड़ी संख्या में हिंदुओं को साथ लेकर रेल के आगे प्रदर्शन करेंगे।

संत समाज द्वारा लगातार बनाये जा रहे दबाव के बाद रेलवे ने वेटर्स की ड्रेस को बदल दिया है।

Written by Newsghat Desk

लखनऊ में ‘थप्पड़ गर्ल’ से पिटने वाला युवक लड़ेगा चुनाव…

लखनऊ में ‘थप्पड़ गर्ल’ से पिटने वाला युवक लड़ेगा चुनाव…

NH-05 पर फिर हुआ भूस्खलन, सोलन से शिमला जाने वाला मार्ग का देखें यह वीडियो

NH-05 पर फिर हुआ भूस्खलन, सोलन से शिमला जाने वाला मार्ग का देखें यह वीडियो