Asha Hospital
Holi 2026
in

सिरमौर में अब 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र लाभार्थियों को मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन

सिरमौर में अब 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र लाभार्थियों को मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन

सिरमौर में अब 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र लाभार्थियों को मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन

पात्र लाभार्थियों को चयनित करने के लिए पंचायत स्तर पर चलाया जाएगा विशेष अभियान : गौतम

TROWS

 

Holi 2026 -2

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा हाल ही में पेश किए गए बजट के दौरान 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने की घोषणा के बाद अब जिला सिरमौर में सभी पात्र व्यक्तियों को इस पेंशन के दायरे में लाने के लिए पंचायत स्तर पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने दी।

Indian Public School

उन्होंने बताया कि 60 वर्ष की आयु वर्ग के लाभार्थी जिनमें दंपति में से कोई भी सरकारी सेवा का पेंशन ना ले रहा हो तथा ना ही कोई आयकर दाता हो इस योजना के अंतर्गत पात्र होंगे।

Doon valley school

उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत समस्त पंचायतों में आगामी 14 दिनों के अंदर यानि 25 अप्रैल से 5 मई तक पंचायत सचिव सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक अपनी पंचायत के सभी पात्र व्यक्तियों की पेंशन आवेदन संबंधी औपचारिकताओं को पूर्ण करेंगे। और प्रत्येक शाम को जिला पंचायत अधिकारी इस कार्य की दैनिक प्रगति रिर्पोट देखेंगे।

उन्होंन सपष्ट किया की पेंशन के लिए ग्राम सभा के अनुमोदन की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर में तैयार किए गए सभी मामलों को पंचायतों द्वारा खंड विकास अधिकारी कार्यालय में भेजा जाएगा जहां से तहसील कल्याण अधिकारी विभागीय नियम अनुसार ई कल्याण सॉफ्टवेयर में इन मामलों को भरना सुनिश्चित करेंगे।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने जिला के सभी खंड विकास अधिकारी व तहसील कल्याण अधिकारियों को इस अभियान को सफल करने में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश जारी किए।

उन्होंने पंचायती राज ग्रामीण विकास विभाग व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों को इस विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए।

Written by Newsghat Desk

हिमाचल का शख्स पंजाब से हुआ लापता, शेयर कर ढूंढने में करें मदद

हिमाचल का शख्स पंजाब से हुआ लापता, शेयर कर ढूंढने में करें मदद

हिमाचल प्रदेश फिर शर्मसार, दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म

हिमाचल प्रदेश फिर शर्मसार, दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म