in ,

हिमाचल में जयमाला के बाद शादी से मुकरा दूल्हा, बिना दुल्हन ही लौटी बारात

हिमाचल में जयमाला के बाद शादी से मुकरा दूल्हा, बिना दुल्हन ही लौटी बारात
हिमाचल में हुआ कुछ ऐसा, न मंडप सजा, न मिली दुल्हन, बैरंग लौटी बारात

हिमाचल में जयमाला के बाद शादी से मुकरा दूल्हा, बिना दुल्हन ही लौटी बारात

घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में जोरों से रही चल

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के नादौन में दरवाजे पर आई बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई। जयमाला के बाद दूल्हा शादी से मुकर गया और बिना शादी किए ही वापस बारात लेकर घर लौट गया। कहा यह भी जा रहा है कि लड़के वालों को गुमराह किया गया था जिस वजह से लड़के ने शादी करने से ही इनकार कर दिया।

लड़की मंडप में आने के लिए सिंगार करके बैठी थी लेकिन बारात दुल्हन के आंगन में पहुंच कर लौट गई। इस घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में जोरों से चल रही है।
कहा यह भी जा रहा है एक तरफा प्यार का खामियाजा एक मासूम लड़की को भुगतना पड़ा है।

मामला उपमंडल की एक पंचायत का है। लड़की वालों ने घर आई बारात का धूमधाम से स्वागत किया, परंतु जयमाला होने के कुछ समय बाद ही ऐसा कुछ हुआ कि दूल्हे ने विवाह करने से मना कर दिया और बारात वापस ले गया। पता चला है कि दुल्हन के एक सहपाठी ने पहले तो पुलिस थाना पहुंचकर झूठा आरोप लगाया कि उक्त दुल्हन का विवाह पहले ही उससे हो चुका है। जब वह इसका कोई सबूत पुलिस को उपलब्ध नहीं करवा सका और वहां उसका कोई जोर नहीं चला तो उसने लड़के वालों को ही गुमराह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जिसके कारण लाख समझाने के बावजूद दूल्हा व उसके परिजन नहीं माने।

वहीं दूसरी ओर लड़की उक्त युवक के साथ किसी भी रिश्ते से मना करती रही। इतना ही नहीं जब कुछ लोगों ने लड़की को उसके सहपाठी से विवाह करने की बात कही तो भी लड़की ने उसके साथ विवाह करने से साफ इनकार कर दिया।

हालांकि इस मामले की पुष्टि ना तो पुलिस ही कर रही है और ना ही स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि इस विषय पर बोलने को तैयार हैं। बरहाल प्यार और तकरार की यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

JPERC 2025

Written by

हिमाचल में पेयजल के साथ खिलाया नशीला पदार्थ, फिर नाबालिग से किया घिनौना काम

हिमाचल में पेयजल के साथ खिलाया नशीला पदार्थ, फिर नाबालिग से किया घिनौना काम

हिमाचल में साढ़े 9 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, ऐसे गया दबोचा

हिमाचल में साढ़े 9 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, ऐसे गया दबोचा