in

चूड़धार में ईमानदारी की मिसाल: 5 लाख के गहनों और नकदी से भरा पर्स लौटाकर पुजारी ने जीता दिल

चूड़धार में ईमानदारी की मिसाल: 5 लाख के गहनों और नकदी से भरा पर्स लौटाकर पुजारी ने जीता दिल

चूड़धार में ईमानदारी की मिसाल: 5 लाख के गहनों और नकदी से भरा पर्स लौटाकर पुजारी ने जीता दिल

चूड़धार में ईमानदारी की मिसाल: 5 लाख के गहनों और नकदी से भरा पर्स लौटाकर पुजारी ने जीता दिल

TROWS

चूड़धार धाम से ईमानदारी की एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने लोगों का भरोसा और मजबूत कर दिया है। मंदिर के पुजारी ने लाखों रुपये के गहनों और नकदी से भरा पर्स उसके असली मालिक तक पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश की है।

समुद्र तल से 11,965 फीट की ऊंचाई पर स्थित चूड़धार धाम में शनिवार को मंदिर की चोटी के पास एक पर्स मिला। पर्स में सोने के आभूषण और 7,910 रुपये नकद थे। आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई।

पर्स मंदिर के सेवादार एवं शिरगुल महाराज के पुजारी पंडित दीप राम शर्मा को मिला। श्रद्धालु उन्हें “सिरमौरी पुजारी जी” के नाम से भी जानते हैं। पर्स में कोई पहचान पत्र नहीं था, जिससे मालिक का पता लगाया जा सके।

Doon valley school

पर्स मिलने की सूचना फैलने के बाद कुछ लोगों ने उस पर दावा भी किया। हालांकि, पंडित दीप राम शर्मा ने पूरी सतर्कता बरती। उन्होंने साफ कहा कि सही विवरण देने वाले व्यक्ति को ही सामान सौंपा जाएगा।

इस बीच चूड़धार मंदिर समिति के कर्मचारी एवं प्रबंधक श्याम लाल शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से पर्स मिलने की जानकारी साझा की। इसके बाद असली मालिक की तलाश शुरू हुई।

JPERC 2025

लगातार तीन दिन की कोशिशों के बाद सोमवार को उत्तराखंड के विकासनगर निवासी रीना शर्मा से संपर्क हुआ। उन्होंने पर्स में रखे सभी आभूषणों और नकदी का सटीक विवरण दिया। पुष्टि होने के बाद उन्हें पर्स की जानकारी दी गई।

फोन पर पर्स सुरक्षित मिलने की खबर सुनकर रीना शर्मा भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि उन्हें सामान वापस मिलने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी थी।

मंगलवार को रीना शर्मा के रिश्तेदार ऋतिक शर्मा को चुड़ेश्वर सेवा समिति के सदस्यों की मौजूदगी में पर्स और पूरा सामान सौंप दिया गया। सभी आभूषण और नकदी सुरक्षित मिलने पर उन्होंने मंदिर प्रबंधन और पुजारी का आभार जताया।

सिरमौर जिले के नाया गांव से संबंध रखने वाले पंडित दीप राम शर्मा पिछले 25 वर्षों से चूड़धार धाम में सेवा दे रहे हैं। उनकी इस ईमानदारी ने साबित कर दिया कि सच्ची श्रद्धा के साथ मानवता और जिम्मेदारी भी सबसे बड़ा धर्म है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Frumzi casino v České republice – kompletní průvodce pro české hráče