in

पांवटा साहिब-शिलाई NH पर गाड़ी के खाई में गिरी, एक की मौत, एक घायल…

पांवटा साहिब-शिलाई NH पर गाड़ी के खाई में गिरी, एक की मौत, एक घायल…

पांवटा साहिब-शिलाई NH पर गाड़ी के खाई में गिरी, एक की मौत, एक घायल…

देर रात को पेश आया हादसा, पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी…

पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे पर बड़वाह के पास एक गाड़ी के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिंकू पुत्र सुन्दर सिंह निवासी टिम्बी त0 शिलाई व रघुबीर(27) पुत्र मदन निवासी शिल्ला त0 कमरऊ एचपी 85-4635 टिप्पर में सरिया भरकर पांवटा साहिब से शिलाई की तरफ जा रहे थे कि देर रात को पांवटा साहिब शिलाई नेशनल हाईवे पर बड़वास के पास टिप्पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।

जैसे ही टिपर गहरी खाई में गिरा टिप्पर की गिरने आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए तथा घायलों को गहरी खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया।

जहां पर चिकित्सकों ने परिचालक रघुवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया तथा चालक पिंकू का विचार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही राजबन पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि बड़वास के पास टिप्पर के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि एक घायल है जिसका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

JPERC 2025

Written by newsghat

Intraday Trading करना चाहते हैं ? अपनाएं ये 5 टिप्स रहेंगे फायदे में

Intraday Trading करना चाहते हैं ? अपनाएं ये 5 टिप्स रहेंगे फायदे में

बेहतरीन शेयर का चुनाव कर जोखिम को करें कम, होगा फायदा ही फायदा

बेहतरीन शेयर का चुनाव कर जोखिम को करें कम, होगा फायदा ही फायदा