in

(सिरमौर)सतौन: “काम बोलेगा, विश्वास जीतेगा” के नारे के साथ सागर गुप्ता ने शुरू किया प्रचार…..

सतौन पंचायत में पंचायत चुनाव 2026 को लेकर चुनावी माहौल पूरी तरह गर्मा गया है। इसी बीच युवा, शिक्षित और समाजसेवा की सोच रखने वाले उम्मीदवार सागर गुप्ता (अन्नु) ने उपप्रधान पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। सागर गुप्ता गांव के विकास, युवाओं को रोजगार के अवसर और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के मुद्दों को लेकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं।

सागर गुप्ता ने कहा कि उनका उद्देश्य पंचायत को विकास की नई दिशा देना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गांव की हर गली और सड़क को पक्का बनाने, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने और पंचायत को स्वच्छ व हरित बनाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा।

उन्होंने युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने और जरूरतमंद लोगों के साथ हर समय खड़े रहने का भी वादा किया। सागर गुप्ता का कहना है कि पंचायत में पारदर्शी और जनहितैषी कार्यप्रणाली स्थापित करना उनकी प्राथमिकता होगी।

Doon valley school

चुनावी प्रचार के दौरान सागर गुप्ता को युवाओं और स्थानीय लोगों का अच्छा समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। उन्होंने पंचायतवासियों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें अपना बहुमूल्य वोट देकर सेवा का मौका दें ताकि मिलकर गांव के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब चुनाव: वार्ड-7 से रविंद्रपाल सिंह को मिला ‘सिलाई मशीन’ निशान, बढ़ी चुनावी चर्चा

पांवटा साहिब चुनाव: वार्ड-7 से रविंद्रपाल सिंह को मिला ‘सिलाई मशीन’ निशान, बढ़ी चुनावी चर्चा

पांवटा साहिब: हिमाचल स्टेट शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का आगाज, नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दम

पांवटा साहिब: हिमाचल स्टेट शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का आगाज, नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दम