in ,

पांवटा साहिब चुनाव: वार्ड-7 से रविंद्रपाल सिंह को मिला ‘सिलाई मशीन’ निशान, बढ़ी चुनावी चर्चा

TROWS

पांवटा साहिब नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर-7 से पार्षद पद के प्रत्याशी रविंद्रपाल सिंह को चुनाव निशान ‘सिलाई मशीन’ आवंटित हुआ है। एसडीएम कार्यालय में हाल ही में सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह वितरित किए गए।

रविंद्रपाल सिंह, जिन्हें स्थानीय लोग रविंद्रा और बिट्टू भाई के नाम से भी जानते हैं, इस बार वार्ड-7 से चुनावी मैदान में उतरे हैं। क्षेत्र में उनकी पहचान शांत, सरल और सहज स्वभाव वाले व्यक्ति के रूप में है।

स्थानीय स्तर पर उन्हें एक मजबूत और सशक्त प्रत्याशी माना जा रहा है। चुनावी माहौल में उनके समर्थन में वार्ड के कई प्रमुख और सम्मानित लोग भी खुलकर सामने आ रहे हैं।

Doon valley school

रविंद्रपाल सिंह का परिवार पहले भी नगर परिषद की राजनीति से जुड़ा रहा है। पिछली बार उनकी पत्नी इंदरप्रीत कौर वार्ड नंबर-7 से पार्षद चुनी गई थीं और नगर परिषद तक पहुंची थीं।

स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा भी है कि विवादों और भ्रष्टाचार के आरोपों के दौर में भी इंदरप्रीत कौर अपनी साफ छवि बनाए रखने में सफल रहीं। अब इसी भरोसे और छवि के साथ रविंद्रपाल सिंह चुनाव मैदान में उतरे हैं।

JPERC 2025

वार्ड नंबर-7 में इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है। विकास, साफ छवि और जनसंपर्क चुनाव के मुख्य मुद्दे बनते दिख रहे हैं।

रविंद्रपाल सिंह लगातार लोगों के बीच पहुंच रहे हैं और वार्ड की समस्याओं को लेकर अपनी प्राथमिकताएं भी बता रहे हैं। समर्थकों का कहना है कि उनकी सादगी और व्यवहार उन्हें अन्य प्रत्याशियों से अलग बनाता है।

नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड-7 में चुनावी सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। अब देखना होगा कि जनता किस प्रत्याशी पर अपना भरोसा जताती है।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब वार्ड-6 में इंद्रप्रीत कौर को मिला “कुर्सी” चुनाव चिन्ह, विकास के मुद्दे पर मांग रहीं समर्थन

पांवटा साहिब वार्ड-6 में इंद्रप्रीत कौर को मिला “कुर्सी” चुनाव चिन्ह, विकास के मुद्दे पर मांग रहीं समर्थन

(सिरमौर)सतौन: “काम बोलेगा, विश्वास जीतेगा” के नारे के साथ सागर गुप्ता ने शुरू किया प्रचार…..

(सिरमौर)सतौन: “काम बोलेगा, विश्वास जीतेगा” के नारे के साथ सागर गुप्ता ने शुरू किया प्रचार…..