in ,

पांवटा साहिब वार्ड-6 में इंद्रप्रीत कौर को मिला “कुर्सी” चुनाव चिन्ह, विकास के मुद्दे पर मांग रहीं समर्थन

TROWS

पांवटा साहिब: नगर परिषद चुनाव को लेकर पांवटा साहिब में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। वार्ड नंबर-6 से पार्षद पद की प्रत्याशी इंद्रप्रीत कौर को “कुर्सी” चुनाव चिन्ह मिला है। इसके बाद उनके समर्थकों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है।

इंद्रप्रीत कौर ने वार्ड की जनता से “कुर्सी” निशान पर वोट देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर-6 के चहुंमुखी विकास और बेहतर भविष्य के लिए जनता का सहयोग जरूरी है।

उन्होंने लोगों से कहा कि विकास की असली पहचान “कुर्सी” चुनाव चिन्ह बनेगा। वार्ड में मूलभूत सुविधाओं और जनसमस्याओं को प्राथमिकता देने का भरोसा भी दिया जा रहा है।

Doon valley school

इंद्रप्रीत कौर पांवटा साहिब के चर्चित चेहरे रविंद्र पाल सिंह उर्फ रविंद्रा की पत्नी हैं। रविंद्र पाल सिंह इस बार वार्ड नंबर-7 से चुनाव मैदान में हैं। वहीं इंद्रप्रीत कौर वार्ड नंबर-6 से अपनी दावेदारी मजबूत कर रही हैं।

राजनीतिक गलियारों में उन्हें कांग्रेस समर्थित मजबूत चेहरा माना जा रहा है। नगर परिषद अध्यक्ष पद की संभावित दावेदारों में भी उनका नाम चर्चा में है।

JPERC 2025

स्थानीय लोगों का कहना है कि इंद्रप्रीत कौर की साफ छवि और पुराने कार्यकाल का अनुभव उन्हें अन्य प्रत्याशियों से अलग बनाता है। पिछली बार वह वार्ड नंबर-7 से पार्षद चुनी गई थीं और नगर परिषद तक पहुंची थीं।

समर्थकों का दावा है कि पिछले कार्यकाल में विवादों और आरोपों के माहौल के बावजूद इंद्रप्रीत कौर ने अपनी छवि साफ बनाए रखी। यही कारण है कि इस बार भी उन्हें लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है।

वार्ड नंबर-6 में कई स्थानीय और सामाजिक लोगों का समर्थन भी उनके पक्ष में दिखाई दे रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान जनता से सीधे संपर्क पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

वहीं रविंद्र पाल सिंह को भी शांत, सरल और सहज स्वभाव के कारण लोगों का समर्थन मिलने की बात कही जा रही है। ऐसे में पांवटा साहिब के वार्ड नंबर-6 और 7 के चुनाव मुकाबले काफी दिलचस्प बनते नजर आ रहे हैं।।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छोटे भाई को बचाने खड्ड में कूदा बड़ा भाई, डूबने से दोनों मासूमों की मौत: संगड़ाह के देवामानल गांव में पसरा मातम

छोटे भाई को बचाने खड्ड में कूदा बड़ा भाई, डूबने से दोनों मासूमों की मौत: संगड़ाह के देवामानल गांव में पसरा मातम