in

छोटे भाई को बचाने खड्ड में कूदा बड़ा भाई, डूबने से दोनों मासूमों की मौत: संगड़ाह के देवामानल गांव में पसरा मातम

TROWS

सिरमौर जिले के नागरिक उपमंडल संगड़ाह की नौहराधार तहसील के देवामानल गांव में मंगलवार को दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। खड्ड में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, 8 वर्षीय आयन और उसका 9 वर्षीय बड़ा भाई अभिनव गांव के पास जंगल में बकरियां और बैल चराने गए थे। इसी दौरान खेलते समय छोटे भाई आयन का पैर फिसल गया और वह खड्ड में जा गिरा।

भाई को पानी में डूबता देख अभिनव ने बिना देर किए उसे बचाने के लिए खड्ड में छलांग लगा दी। लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण दोनों बच्चे उसमें फंस गए और बाहर नहीं निकल सके।

Doon valley school

बताया जा रहा है कि बड़ा भाई अभिनव बोलने और सुनने में असमर्थ था। ऐसे में वह मदद के लिए किसी को आवाज भी नहीं लगा पाया। देखते ही देखते दोनों बच्चे तेज बहाव में बह गए।

कुछ देर बाद बच्चों के पिता मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों को काफी दूर से पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें तुरंत संगड़ाह स्वास्थ्य उपकेंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

JPERC 2025

घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं।

बताया जा रहा है कि हाल ही में हुई बारिश के कारण क्षेत्र के नदी-नालों में पानी का स्तर बढ़ गया है। कई जगहों पर बहाव काफी खतरनाक बना हुआ है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ ने बताया कि प्रशासन ने राहत राशि जारी करने के निर्देश दे दिए हैं। दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ अस्पताल भेजे गए हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में नदी-नालों के किनारे विशेष सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Himachal Weather Update: हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 11-12 मई को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Himachal Weather Update: हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 11-12 मई को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट