in

सिरमौर में लोकतंत्र का उत्सव: अंतिम चरण के पंचायत चुनाव में 86.25% मतदान दर्ज

सिरमौर में लोकतंत्र का उत्सव: अंतिम चरण के पंचायत चुनाव में 86.25% मतदान दर्ज

सिरमौर में लोकतंत्र का उत्सव: अंतिम चरण के पंचायत चुनाव में 86.25% मतदान दर्ज

सिरमौर में लोकतंत्र का उत्सव: अंतिम चरण के पंचायत चुनाव में 86.25% मतदान दर्ज

TROWS

जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण के चुनाव में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिले की 89 ग्राम पंचायतों के 515 वार्डों में शुक्रवार को हुए मतदान में कुल 86.25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने बताया कि अंतिम चरण के चुनाव में कुल 1,16,379 मतदाता मतदान के पात्र थे। इनमें से 1,00,381 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 86.03 रहा, जबकि महिलाओं ने 86.50 प्रतिशत मतदान कर सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।

विकास खंडवार मतदान प्रतिशत पर नजर डालें तो ददाहू सबसे आगे रहा, जहां 87.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके अलावा राजगढ़ में 87.17 प्रतिशत, नाहन में 86.66 प्रतिशत, पांवटा साहिब में 86.49 प्रतिशत और कमरऊ स्थित तिलोरधार क्षेत्र में 86.44 प्रतिशत मतदान हुआ।

Doon valley school

विकास खंड शिलाई में 86.30 प्रतिशत तथा पच्छाद में 85.84 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं संगड़ाह विकास खंड में 84.21 प्रतिशत मतदान हुआ, जो जिले में सबसे कम रहा, लेकिन यहां भी मतदाताओं का उत्साह देखने योग्य रहा।

प्रशासन के अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। कहीं से भी किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अपनी जिम्मेदारियां सफलतापूर्वक निभाईं।

JPERC 2025

इस बार पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं ने भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों, महिला मतदाताओं और दिव्यांगजनों ने भी मतदान केंद्रों तक पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका वर्मा ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान सबसे महत्वपूर्ण अधिकार और जिम्मेदारी है। सिरमौर के मतदाताओं ने बड़ी संख्या में मतदान कर लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित किया है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सिरमौर में दर्दनाक हादसा: स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 वर्षीय बच्चे की मौ..त

सिरमौर में दर्दनाक हादसा: स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 वर्षीय बच्चे की मौ..त