in

हिमाचल में मौसम का डबल अटैक: 5 जिलों में अंधड़-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 9 जून तक बारिश के आसार

TROWS

हिमाचल प्रदेश में जून की शुरुआत लोगों के लिए गर्मी से राहत लेकर आई है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए खराब मौसम की चेतावनी भी जारी की है। प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 9 जून तक कई क्षेत्रों में बारिश, अंधड़, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 4 जून को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी आशंका है। चंबा जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

5 जून को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 6 जून को चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में मौसम खराब रहने की चेतावनी दी गई है।

Doon valley school

मौसम विभाग के अनुसार 7 से 9 जून तक प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रह सकता है। इससे तापमान में गिरावट आने और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

बुधवार को प्रदेश में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला। मंडी में 8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि भुंतर में हल्की बूंदाबांदी हुई। पिछले 24 घंटों के दौरान रोहड़ू में 30 मिलीमीटर और राजगढ़ में 20 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

JPERC 2025

शिमला, कांगड़ा और मुरारी देवी क्षेत्र में बिजली कड़कने की घटनाएं भी सामने आईं। वहीं ताबो और सुंदरनगर में तेज धूल भरी हवाएं चलीं।

तापमान की बात करें तो लाहौल-स्पीति का कुकुमसेरी प्रदेश का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नेरी में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री, ऊना में 35.6 डिग्री और शिमला में 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिमाचल में यहां दिनदहाड़े नशे का इंजेक्शन लगाते दिखे युवक-युवती, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

हिमाचल में यहां दिनदहाड़े नशे का इंजेक्शन लगाते दिखे युवक-युवती, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप