in

55 साल शिलाई की जनता गुमराह करने वाले अब जातियों के नाम पर फूट डालने की कोशिश में जुटे : बलदेव तोमर

55 साल शिलाई की जनता गुमराह करने वाले अब जातियों के नाम पर फूट डालने की कोशिश में जुटे : बलदेव तोमर

55 साल शिलाई की जनता गुमराह करने वाले अब जातियों के नाम पर फूट डालने की कोशिश में जुटे : बलदेव तोमर

प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष व शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार पिछले 55 सालों में कुछ नहीं कर पाई अब लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। वे पांवटा साहिब में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि हाटी को एसटी का दर्जा दिलाने में कांग्रेस का कोई योगदान नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास बोलने के लिए भी कुछ नहीं है।

उन्होंने कांग्रेस को निशाना बनाते हुए कहा कि इन लोगों ने सिर्फ आज तक गुमराह करने का काम किया है। अगर वास्तव में कांग्रेस समुदाय की इतनी हितैषी होती तो 55 साल तक क्यों फाइल प्रदेश और केंद्र में धूल फांक रही थी।

उन्होंने अनुसूचित जाति के लोगों से भी आग्रह किया है कि किसी के बहकावे में ना आए। हाटी को जनजाति का दर्जा मिलने से अनुसूचित जाति के लोगों का कोई नुकसान नहीं है। उनको पहले की तरह आरक्षण जारी रहेगा।

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।

JPERC 2025

उन्होंने कहा कि अब सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में विकास के लिए कई गुना बजट आना है। प्रदेश से अलग बजट आना है केंद्र से अलग बजट आना है।

154 पंचायतों के लिए लगभग 1000 करोड़ से अधिक का बजट आना है। उन्होंने कहा कि ST की नोटिफिकेशन जल्दी ही आयेगी। और सेंटर से भी कोई मंत्री आयेगे और उनके लिए धन्यवाद कार्यक्रम होगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो धन्यवाद भी नही करती। अगर इतना बड़ा कार्य कांग्रेस करती तो हम स्वागत भी करते और धन्यवाद भी।

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।

Written by Newsghat Desk

हिट एंड रन मामले में ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मृतक का शव सड़क पर रख किया चक्का जाम, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी मौके पर पहुंचे

हिट एंड रन मामले में ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मृतक का शव सड़क पर रख किया चक्का जाम, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी मौके पर पहुंचे

जाने माने डॉक्टर हंसराज अरोड़ा ने नहर में कूद कर दी जान

जाने माने डॉक्टर हंसराज अरोड़ा ने नहर में कूद कर दी जान