in

बेटियों के हक पर हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पैतृक संपत्ति में बेटों के बराबर अधिकार

TROWS

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पैतृक संपत्ति को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया है कि हिंदू उत्तराधिकार कानून के तहत बेटी को भी पैतृक संपत्ति में बेटे के बराबर अधिकार मिलता है।

यह मामला ऊना जिले से जुड़ा है। करतार चंद की बिना वसीयत के मृत्यु के बाद उनकी संपत्ति को लेकर विवाद खड़ा हुआ। आरोप था कि उनके बेटे रोशन लाल ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से जमीन का इंतकाल अपने नाम करवा लिया।

मामले में अपीलकर्ता की ओर से तर्क दिया गया कि हिंदू उत्तराधिकार संशोधन अधिनियम, 2005 भविष्य में होने वाले मामलों पर लागू होता है। इसलिए बेटियों को पैतृक संपत्ति में हिस्सा देने का दावा सही नहीं है।

Doon valley school

हाईकोर्ट ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया। न्यायाधीश राकेश कैंथला ने कहा कि बेटी को भी बेटे की तरह जन्म से ही पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार प्राप्त होता है।

कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि 9 सितंबर 2005 को हिंदू उत्तराधिकार कानून में हुए संशोधन का लाभ लेने के लिए यह जरूरी नहीं है कि उस समय पिता जीवित हों। यानी पिता की मृत्यु पहले हो चुकी होने के बावजूद बेटी अपने कानूनी अधिकार का दावा कर सकती है, यदि मामला कानून की शर्तों के अंतर्गत आता है।

JPERC 2025

हाईकोर्ट ने इस आधार पर अपील को खारिज कर दिया। इस फैसले को बेटियों के संपत्ति संबंधी अधिकारों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

फैसले का संदेश साफ है कि पैतृक संपत्ति में बेटी और बेटे के अधिकार को केवल लिंग के आधार पर अलग नहीं किया जा सकता। कानून बेटियों को भी समान उत्तराधिकार अधिकार प्रदान करता है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Paonta Sahib: गुरु नानक मिशन स्कूल की छात्राओं ने एथलेटिक्स में जीते कई पदक, स्कूल का नाम किया रोशन

Paonta Sahib: गुरु नानक मिशन स्कूल की छात्राओं ने एथलेटिक्स में जीते कई पदक, स्कूल का नाम किया रोशन

पांवटा नगर परिषद में बड़ा बदलाव, SDM द्विज गोयल ने संभाला EO का अतिरिक्त जिम्मा

पांवटा नगर परिषद में बड़ा बदलाव, SDM द्विज गोयल ने संभाला EO का अतिरिक्त जिम्मा