in

पांवटा नगर परिषद में बड़ा बदलाव, SDM द्विज गोयल ने संभाला EO का अतिरिक्त जिम्मा

पांवटा साहिब: नगर परिषद पांवटा साहिब की कार्यकारी अधिकारी (ईओ) कंचन बाला के अवकाश पर जाने के बाद नगर परिषद के कामकाज की जिम्मेदारी अब एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल को दी गई है। उन्होंने ईओ का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया है।

कार्यभार संभालने के बाद एसडीएम द्विज गोयल ने कहा कि नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी पार्षदों के साथ मिलकर शहर के विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों से जुड़े जरूरी कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

एसडीएम ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में विकास कार्यों की स्थिति पर ध्यान दिया जाएगा। उनका प्रयास रहेगा कि नगर परिषद से संबंधित काम समय पर पूरे हों और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Doon valley school

उन्होंने पांवटा साहिब के सौंदर्यीकरण को भी प्राथमिकता बताया। इसके अलावा शहर में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और अन्य जरूरी सुविधाओं में सुधार पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही।

द्विज गोयल ने कहा कि शहर के विकास के लिए निर्वाचित प्रतिनिधियों और नगर परिषद के अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है। सभी के सहयोग से विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया जाएगा।

JPERC 2025

नगर परिषद का अतिरिक्त कार्यभार संभालने के बाद अब शहर से जुड़े प्रशासनिक और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी एसडीएम के पास रहेगी। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस दौरान नगर परिषद की व्यवस्थाओं में और सुधार देखने को मिलेगा।

Written by Newsghat Desk

बेटियों के हक पर हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पैतृक संपत्ति में बेटों के बराबर अधिकार

बेटियों के हक पर हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पैतृक संपत्ति में बेटों के बराबर अधिकार

पांवटा साहिब: 13 वर्षीय छात्र की ने उठाया खौफनाक कदम, मौ+त के बाद पुलिस जांच में जुटी

पांवटा साहिब: 13 वर्षीय छात्र की ने उठाया खौफनाक कदम, मौ+त के बाद पुलिस जांच में जुटी