in

Paonta Sahib: गुरु नानक मिशन स्कूल की छात्राओं ने एथलेटिक्स में जीते कई पदक, स्कूल का नाम किया रोशन

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने सीबीएसई क्लस्टर-16 अंडर-19 गर्ल्स एथलेटिक्स टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में करीब 80 विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया।

कोच गुरनाम सिंह के मार्गदर्शन में स्कूल की खिलाड़ियों ने अलग-अलग एथलेटिक्स स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रिधिका चौहान ने जैवलिन थ्रो में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता।

भूमि शर्मा ने 1500 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं, अनुष्का तोमर ने ट्रिपल जंप में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। उन्होंने 800 मीटर दौड़ में भी तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया।

Doon valley school

रिले स्पर्धाओं में भी स्कूल की टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। 4×100 मीटर और 4×400 मीटर रिले दोनों में अनुष्का तोमर, रिधिका चौहान, भूमि शर्मा, रिद्धिमा चौधरी, सौम्या पंवार और प्रेरणा शर्मा की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया।

छात्राओं की इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है। विद्यालय के डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी और प्रधानाचार्या गुरविंदर कौर चावला ने सभी विजेता खिलाड़ियों और कोच गुरनाम सिंह को बधाई दी।

JPERC 2025

उन्होंने कहा कि छात्राओं ने अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण से विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। स्कूल प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब: गुरु नानक मिशन स्कूल की बास्केटबॉल बॉयज टीम ने सीबीएसई क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता कांस्य पदक

पांवटा साहिब: गुरु नानक मिशन स्कूल की बास्केटबॉल बॉयज टीम ने सीबीएसई क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता कांस्य पदक

बेटियों के हक पर हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पैतृक संपत्ति में बेटों के बराबर अधिकार

बेटियों के हक पर हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पैतृक संपत्ति में बेटों के बराबर अधिकार