in

Paonta Sahib: सीबीएसई 10वीं में हरकीरन कौर ने मारी बाजी! 16 छात्रों ने छुए 90% से पार अंक, स्कूल का रिजल्ट रहा 100%

TROWS

Paonta Sahib: सीबीएसई 10वीं के परीक्षा परिणामों ने आज ‘द स्कॉलर्स होम स्कूल’ के परिसर को खुशियों से भर दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम न केवल शत-प्रतिशत (100%) रहा, बल्कि गुणवत्ता के मामले में भी छात्रों ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

Paonta Sahib: सीबीएसई 10वीं में हरकीरन कौर ने मारी बाजी! 16 छात्रों ने छुए 90% से पार अंक, स्कूल का रिजल्ट रहा 100%

स्कूल सीनियर प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा ने बताया कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परिणाम में द स्कॉलर्स होम स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

स्कूल की होनहार छात्रा हरकीरन कौर ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके माता-पिता बल्कि पूरे स्कूल प्रबंधन का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

Doon valley school

इस परीक्षा परिणाम में आरव कुमार ने अंग्रेजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए तथा अंशिका शर्मा एवं अक्षित राय ने भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र
हरकीरन कौर (97.8 %)
आरव कुमार (97.6%)
सानवी गुप्ता (96.4%)
वर्णिका सैनी (95.4%)
पीयूष शर्मा (95.2%)
अंशिका शर्मा (95%)
अराध्या चौहान (94.4%)
समायरा खान (94.2%)
वंशिका गोयल (93.8%)
शौर्य मेहरवाल (93.4%)
सोहम कृष्णा गर्ग (91.2%)
काशवी तोमर (91%)
अक्षित राय (90.8%)
कनक (90.6%)
दक्षेश सिंह पिलखवाल (90.4%)
सृष्टि छप्पा (90.2%)

JPERC 2025

कुल मिलाकर 44 विद्यार्थियों नें सीबीएसई की कक्षा दसवीं की परीक्षा में 75% से अधिक अंक प्राप्त किए तथा स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ नरेंद्र पाल सिंह नारंग एवं निदेशक महोदय गुरमीत कौर नारंग ने प्रिंसिपल अभिषेक शर्मा व सभी छात्रों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

President Himachal Visit: हिमाचल आ रही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू! छह दिन रुकेंगी, अटल टनल और पालमपुर का दौरा तय

President Himachal Visit: हिमाचल आ रही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू! छह दिन रुकेंगी, अटल टनल और पालमपुर का दौरा तय

Jobs In Himachal: ऑपरेटर्स और अप्रेंटिस के भरे जाएंगे 100 पद! यहां होंगे इंटरव्यू, इतनी मिलेगी सैलरी

Jobs In Himachal: ऑपरेटर्स और अप्रेंटिस के भरे जाएंगे 100 पद! यहां होंगे इंटरव्यू, इतनी मिलेगी सैलरी