Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News Update: एलन मस्क बनकर किया फोन! फिर व्यक्ति से ठगे 11.87 लाख, जाने पूरा मामला

TROWS

Himachal News Update: हिमाचल प्रदेश में ऑनलाइन ठगी के मामलों में लगातार इज़ाफ़ा देखने को मिल रहा है। शातिर अलग-अलग तरीके अपनाकर लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं। ताज़े मामले के तहत अब एक बार फिर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को अपने जाल में फंसा कर लाखों रुपए की ठगी को अंजाम दे डाला।

Holi 2026 -2

Himachal News Update: एलन मस्क बनकर किया फोन! फिर व्यक्ति से ठगे 11.87 लाख, जाने पूरा मामला

पीड़ित ने अपने साथ हुई इस ठगी की शिकायत पुलिस थाना छोटा शिमला में दर्ज करवाई और मदद की गुहार लगाई है। मामला 18 जुलाई 2025 का है जब शिमला थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति को ऑनलाइन एप्लीकेशन ब्राउजर करते समय किसी अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसने खुद को टेस्ला कंपनी का सीईओ एलन मस्क बताया।

Indian Public School

इस दौरान पीड़ित को आरोपी ने अपने झांसे में लिया और कहा कि यह एक नया टेस्ला मॉडल है। इसमें उन्हें कैश पैकेज, 23 मिलियन रुपये की कीमत का सोना और एक उपहार मिलेगा।

Doon valley school

इससे पीड़ित भी लालच में आ गया और आरोपी पर भरोसा कर बैठा। जैसे ही पीड़ित साइबर ठगों के जाल में फंसा तो आरोपियों ने भी उसके साथ ठगी को अंजाम देने के लिए एक फर्जी डिलीवरी टीम का नंबर दिया।

जिसके बाद शातिरों ने पीड़ित को टेस्ला मॉडल और उपहार का लालच देकर कई किस्तों में 11,87,644 रुपये की राशि हड़प ली। बाद में ना तो पीड़ित को कोई उपहार मिला और ना ही दिए हुए पैसे।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इतना ही नहीं आरोपियों द्वारा लगातार पीड़ित से पैसों की डिमांड भी की जा रही थी। ऐसे में अब जाकर उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला और उसने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई।

उधर, एसएसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 66 सी, 66डी आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 53.61 ग्राम चिट्टा पकड़ा, युवती सहित सात तस्कर काबू

Himachal Crime News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 53.61 ग्राम चिट्टा पकड़ा, युवती सहित सात तस्कर काबू

Himachal News Update: जिला में सेवानिवृत्त अधिकारियों से भरे जाएंगे पटवारियों के 20 पद! 27 जनवरी तक करें आवेदन

Himachal News Update: जिला में सेवानिवृत्त अधिकारियों से भरे जाएंगे पटवारियों के 20 पद! 27 जनवरी तक करें आवेदन