in

Himachal News : 10 साल की मासूम का कमरे में शव मिलने से इलाके में सनसनी

Himachal News : 10 साल की मासूम का कमरे में शव मिलने से इलाके में सनसनी

Himachal News : 10 साल की मासूम का कमरे में शव मिलने से इलाके में सनसनी

TROWS

प्रदेश में 10 वर्षीय प्रवासी बच्ची का शव कमरे में मिलने से आस पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

पुलिस को सौंपी शिकायत में लड़की के पिता शंभू राम ने बताया कि उसकी 3 बेटियां व एक बेटा है तथा किराए के कमरे में अपने परिवार के साथ वर्षों से रह रहे हैं।

हर रोज की तरह वो व उनकी पत्नी पिछली सुबह साढ़े 8 बजे छोटी बेटी को लेकर मजदूरी करने के लिए चले गए थे, घर पर उनकी 10 वर्षीय बेटी लक्ष्मी देवी व एक वर्षीय बेटे को छोड़ कर गए थे।

Doon valley school

शाम के वक्त जब वह लोग घर पहुंचे तो घर में अंधेरा हुआ था और घर का दरवाजा खुला हुआ था अंदर जाकर देखने पर पाया कि लड़की जमीन पर मित्र मृत अवस्था में पड़ी है तथा बेटा भाई कमरे में ही था। जिसके बाद उन्होंने शोर मचा कर आस-पड़ोस के लोगों को इकट्ठा किया और पुलिस को सूचित किया।

मामला प्रदेश के नादौन में भदरूं गांव का है।मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने परिवार के बयान लिए और घटनास्थल का मुआयना किया।

JPERC 2025

इसके साथ ही, जिला परिषद सदस्य संजय कुमार, पंचायत प्रधान रणजीत सिंह, उपप्रधान संजय कुमार, रजनीश, अश्वनी कुमार व सुरेंद्र कुमार आदि ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि अगर यह हत्या का मामला है, तो दोषियों के विरूद्ध सख्त कारवाही अमल में लाई जाए।

मामले में जांच अधिकारी कुलवंत सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया गया है तथा मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब : वन विभाग टीम की अवैध खनन पर कार्यवाही, वसूला 30 हजार जुर्माना

पांवटा साहिब : वन विभाग टीम की अवैध खनन पर कार्यवाही, वसूला 30 हजार जुर्माना

दर्दनाक हादसा : 900 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, मौके पर तीन लोगों की मौत

दर्दनाक हादसा : 900 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, मौके पर तीन लोगों की मौत